Last Updated:
अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों और सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं. केबीसी से लेकर फिल्मों तक वो लगातार काम किए जा रहे हैं. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग्स और पोस्ट के जरिए फैंस के साथ समय-समय पर अपनी लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैं.

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपने करीबी के निधन पर खेद जताया. एक बेहद खास शख्स के चले जाने से महानायक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्द और तकलीफ को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है.

सदी के महानायक ने अपने पोस्ट में अपनी फैन की मौत पर खेद जताया है. अपना दुख जाहिर करते हुए वो कहते हैं कि उनकी वो खास फैन उनके लिए उनके परिवार जैसी थीं. बिग बी अपनी इस फैन को प्यार से ‘ईएफ’ कहते थे.

प्रयागराज की रहने वाली फैन शालिनी सिंह को बिग बी अपने परिवार का अहम हिस्सा मानते थे. गहरा दुख जाहिर करते हुए वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘हमारी बेहद प्रिय ईएफ शालिनी सिंह, अल्लाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं’. उनके शब्दों में सिर्फ नुकसान ही नहीं, बल्कि उन लोगों को अलविदा कहने का दर्द भी झलक रहा था, जिनसे वह जुड़ाव महसूस करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बिग बी आगे लिखते हैं कि ऐसे दिल तोड़कर रख देने वाले पलों में उनके पास शब्द नहीं रहते हैं. उनके पास शब्द नहीं है जो उनके दर्द और तकलीफ को सही तरीके से बयां कर सकें. ये एक कठिन और दर्दनाक पल है. वो कहते हैं कि वो बस शालिनी के लिए दुआ कर सकते हैं.

अमिताभ बच्चन ने सालों से अपने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस के साथ एक अनोखा रिश्ता बना लिया है. वो अपने फैंस के साथ एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं. बिग बी का मानना है कि उनके लाखों फैंस उनके एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग्स के जरिए अपनी दिल की बात शेयर करते रहते हैं. लेकिन कई बार उनके पोस्ट फैंस को हैरान परेशान कर देते हैं. बिग बी अक्सर दो शब्दों का हिंट छोड़कर चले जाते हैं जिसके बाद फैंस इसे डिकोड करने में जुट जाते हैं.

कुछ समय पहले एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया था कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है. साथ ही वो कई बार बता चुके हैं कि 83 साल की उम्र में भी वो हर दिन कुछ नया, कुछ अलग सीखना चाहते हैं. आज भी उनमें कुछ सीखने की ललक है जो उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रोत्साहित करती है.

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो बिग बी फिलहाल नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसमें कमल हासन और प्रभास भी हैं. इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में भी नजर आ सकते हैं, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी शामिल हैं.

