बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर से शादी करके अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं. आज कपल की एक बेटी भी है, लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड की गलियारों में बिपाशा और डिनो मोरिया के प्यार के चर्चे मशहूर थे. दोनों ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. लेकिन राज फिल्म के दौरान दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं. डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में इस बारे में जिक्र किया था.उन्होंने मैं अगर सामने आ भी जाया करूं गानें की शूटिंग के दौरान की बात शेयर की थी.बताया था कि इस गाने की एक लाइन है…अपनी शादी के दिन अब नहीं दूर है.बस इसी लाइन के दौरान दोनों लड़ पड़े थे, बिपाशा बहुत रो रही थी और डिनों दुखी थे.जिसके बाद मैने दोनों को समझाया कि लड़ाई को यहीं खत्म करो और शूटिंग होने दो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

