Protool

मेहरानगढ़ से रेड कार्पेट तक कंगना का जलवा, जोधपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ ग्रैंड प्रीमियर में बटोरी सुर्खियां

Last Updated:

Kangana Ranaut Bharat Bhagya Vidhata Premiere: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचीं. दौरे के दौरान उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस का भ्रमण किया और मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद रातानाडा के गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में उनका सांस्कृतिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. वहीं इंडियाबुल्स में आयोजित प्रीमियर के रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर पहुंचीं. सूर्यनगरी के दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले उम्मेद भवन पैलेस का भ्रमण किया. इसके बाद वह ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचीं, जहां उन्होंने मां चामुंडा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद रातानाडा स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की.

जोधपुर दौरे के दौरान कंगना का पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. उन्होंने गुजराती पारंपरिक वेशभूषा धारण की हुई थी, जिसमें उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली और गरिमामय नजर आया. पारंपरिक आभूषणों और सादगीपूर्ण प्रस्तुति ने उनके लुक को और भी खास बना दिया. मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनके इस सांस्कृतिक रूप की जमकर सराहना की. कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक बताया.

कंगना के रेड कार्पेट पर कदम रखते ही जोश से भर उठा माहौल

मंदिर दर्शन के बाद कंगना रनौत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए इंडियाबुल्स स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचीं. जैसे ही उन्होंने रेड कार्पेट पर कदम रखा, पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर उठा. उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां पहले से मौजूद थे. कंगना के पहुंचते ही मोबाइल कैमरों की फ्लैश लगातार चमकने लगीं और प्रशंसकों में उनके साथ तस्वीरें लेने की होड़ दिखाई दी.

कंगना रनौत की मौजूदगी ने ग्रैंड प्रीमियर को बनाया यादगार

कंगना ने भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और उनकी ओर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. उनकी सहजता और आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, मजबूत नेतृत्व और देश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार भी साझा किए.

कंगना रनौत की मौजूदगी ने ‘भारत भाग्य विधाता’ के ग्रैंड प्रीमियर को और अधिक भव्य और यादगार बना दिया. धार्मिक स्थलों के दर्शन, पारंपरिक वेशभूषा और रेड कार्पेट पर उनकी आकर्षक उपस्थिति पूरे कार्यक्रम की चर्चा का केंद्र रही. जोधपुर में उनका यह दौरा प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के लिए खास अनुभव साबित हुआ.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *