Last Updated:
Model Harsha Sunny Arrested: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडल हर्षा सनी को गिरफ्तार किया है. थाईलैंड से मुंबई पहुंची इस मॉडल के पास से करीब 12 करोड़ रुपये का हाई क्वालिटी गांजा बरामद हुआ है. पकड़े जाने के बाद मॉडल ने खुद को बचाने के लिए कस्टम अधिकारियों को एक अनजान यात्री की बड़ी अजीब कहानी सुनाई है. जानिए क्या है पूरा मामला और कैसे खुली मॉडल की पोल!
मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों के ड्रग्स के साथ पकड़ी गई मॉडल हर्षा सनी
Model Harsha Sunny Arrested In Drug Case: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तस्करी का एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुंबई कस्टम्स की टीम ने ड्रग्स की एक बड़ी खेप के साथ एक मॉडल को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है. एयरपोर्ट पर सेप्टी चेकिंग के दौरान जब कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इस मॉडल के सामान की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए.
कस्टम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार की गई आरोपी महिला का नाम हर्षा सनी है और वह पेशे से एक मॉडल है.
थाईलैंड से लेकर आ रही थी हाई क्वालिटी गांजा
हर्षा सनी थाईलैंड के बैंकॉक से फ्लाइट पकड़कर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. खुफिया जानकारी और शक के आधार पर जब कस्टम्स की टीम ने उसे रोका और उसके पास मौजूद सामान की बारीकी से जांच की, तो उसके पास से भारी मात्रा में हाई क्वालिटी का गांजा बरामद हुआ. अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए इस ड्रग्स की कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. इतनी बड़ी रकम के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.
पूछताछ में मॉडल ने सुनाई कहानी
ड्रग्स बरामद होने के तुरंत बाद कस्टम विभाग की टीम ने मॉडल हर्षा सनी को हिरासत में ले लिया और उससे सख्त पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी मॉडल ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए एक बेहद अजीब और अनोखी कहानी अधिकारियों को सुनाई. हर्षा ने दावा किया कि जब वह सफर कर रही थी, तब यात्रा के दौरान एक अनजान यात्री उसके संपर्क में आया था. उस यात्री ने बहुत ही सामान्य तरीके से बातचीत की और फिर कुछ समय के लिए अपना बैग हर्षा को संभालने के लिए दे दिया. मॉडल का कहना है कि बैग देने के बाद वह यात्री अचानक कहीं गायब हो गया और वह उस बैग में मौजूद ड्रग्स के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी.
View this post on Instagram

