Last Updated:
Sunil Pal On Pranit More: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के विवादित बयान पर अब सुनील पाल का गुस्सा फूटा है. सुनील पाल ने आजकल की कॉमेडी में बढ़ रही अश्लीलता और गालियों पर गहरा दुख जताते हुए ऐसे कॉमेडियन्स को ‘चलता-फिरता आतंकवादी’ कह दिया है. उन्होंने वेन्यू मालिकों को सख्त नियम बनाने और सरकार से इस पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-
नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का विवादित बयान अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. टीवी स्टार्स के बाद अब इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. सुनील पाल ने आजकल की स्टैंडअप कॉमेडी के गिरते स्तर पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि कॉमेडी के नाम पर जो अश्लीलता और गालियां परोसी जा रही हैं, उसे तुरंत रोकने की जरूरत है.
दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रणित मोरे से लेकर आजकरल की डार्क कॉमेडी पर तंज कसा.
क्या बोले सुनील पाल
सुनील पाल ने आजकल के नए कॉमेडियन्स पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चंद व्यूज और पैसों के लिए युवा पीढ़ी को गालियों की आदत डाली जा रही है. उन्होंने कहा, “जो बातें समाज को समझ नहीं आनी चाहिए, वो कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही हैं. युवा कलाकार गालियां देकर अपना काम निकाल रहे हैं, जो कि बेहद चिंताजनक है. ”
‘कचरा’ कंटेंट को बढ़ावा देने पर उठाए सवाल
सुनील पाल ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि अश्लील कंटेंट बनाने वालों को बड़े प्लेटफॉर्म्स पर सिर-आंखों पर बिठाया जाता है. उन्होंने पूछा, “कहाँ गए वो लोग जो अच्छी और साफ-सुथरी कॉमेडी करते हैं? अगर हम अच्छे कलाकारों को सपोर्ट नहीं करेंगे, तो मार्केट में सिर्फ यही कचरा बिकेगा और इसे कॉमेडी का कलंक कहा जाएगा.
Watch: On Maharashtra Cyber Department registered an FIR against the comedian following the 370 Biryani controversy case
Comedian Sunil Pal says, “Comedy in the name of obscenity has become a regular trend these days. Many boys and girls are seen holding mikes and performing in… pic.twitter.com/0GxiKUD0ap

