Last Updated:
‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के एक्टर विश्वनाथ ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से सुनाए. उन्होंने खुलासा किया है कि फिल्म के सेट पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा था, जिसकी वजह डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे. उन्होंने कैटरीना कैफ की फिजिकल फिटनेस और एक्टिंग की जमकर तारीफ की. हालांकि, फिल्म के बाद दोनों के अफेयर और लिव-इन की खबरें आईं, लेकिन 2016 में इनका ब्रेकअप हो गया.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अफेयर के चलते भी पॉपुलर रहे हैं. दीपिका पादुकोण के बाद उनका लंबा रिलेशनशिप कैटरीना कैफ के साथ चला. कहते हैं कि दोनों सितारों के बीच नजदीकियों की शुरुआत साल 2009 में आई सुपरहिट फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट से हुई थी. लेकिन अब इसी फिल्म में उनके साथ काम कर चुके को-स्टार विश्वनाथ ने इन दोनों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. (फोटो साभार: IMDb)

सिद्धार्थ कन्नन ने विश्वनाथ से एक इंटरव्यू में रणबीर और कैटरीना के सेट पर रोमांस को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि भाई, जैसा लोग सोचते हैं, वैसा सेट पर कुछ भी नहीं चल रहा था. उन्होंने बताया कि सेट पर फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी जी मौजूद रहते थे, जो किसी शेर से कम नहीं थे, इसलिए किसी की हिम्मत ही नहीं होती थी. (फोटो साभार: IMDb)

विश्वनाथ ने हंसते हुए बताया कि संतोषी सर के सामने सभी कलाकार एकदम सीधे और आज्ञाकारी बच्चे बनकर रहते थे. डायरेक्टर साहब अपनी कहानी और किरदारों को लेकर इतने संजीदा रहते थे कि वो सबको काम में पूरी तरह डुबोकर रखते थे. हालांकि, वे बहुत प्यार से पूरी टीम का ख्याल भी रखते थे, जिसकी वजह से सेट पर हमेशा काम का एक बेहतरीन माहौल बना रहता था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

विश्वनाथ ने इंटरव्यू के दौरान कैटरीना कैफ के काम को लेकर समर्पण की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर सहित सेट पर मौजूद हम सभी दोस्त कैटरीना का डेडिकेशन और उनकी फिजिकल फिटनेस देखकर पूरी तरह दंग रह जाते थे. कैटरीना हर मामले में बाकी लोगों से दो कदम आगे ही रहती थीं, जिसे देखकर हर कोई उनकी इज्जत करता था.
(फोटो साभार: IMDb)

विश्वनाथ ने पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि फिल्म का एक सीन था, जिसमें बोट से उतरकर सीढ़ी के सहारे ब्रिज तक जाना था. कैटरीना ने इतनी फुर्ती दिखाई कि वो पूरी टीम में सबसे पहले ऊपर चढ़ गईं. सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी हिंदी और डायलॉग डिलीवरी पर भी दिन-रात बहुत मेहनत की थी. उस समय पूरी टीम में कैटरीना का डेडिकेशन सबसे टॉप पर था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म के बाद रणबीर-कैटरीना ने शुरुआत में हमेशा खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया, लेकिन दोनों का बार-बार छुट्टियों पर साथ जाना और फैमिली फंक्शन्स में दिखना उनके अफेयर पर मुहर लगा गया. जोड़ी को दर्शकों ने ‘राजनीति’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी साथ देखा, जहां इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2014-15 में दोनों सितारों के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की खबरें आने लगीं. शादी के बंधन में बंधने की अफवाहें छाने लगीं. कई साल साथ बिताने के बाद अचानक इस रिश्ते में खटास आ गई. साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, हालांकि दोनों ने कभी भी अलग होने की असली वजह दुनिया को नहीं बताई. (फोटो साभार: IMDb)

आज रणबीर और कैटरीना पुराने रिश्ते को पीछे छोड़कर अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं. कैटरीना कैफ ने साल 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी करके अपना घर बसा लिया था. वहीं, रणबीर कपूर ने 2022 में आलिया भट्ट का हाथ थामा और आज वे दोनों एक प्यारी सी बेटी ‘राहा’ के माता-पिता हैं और अपनी लाइफ इन्जॉय कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

