Protool

धोती पहन मेट गाला पहुंचे विजय वर्मा? ‘मटका किंग’ ने शेयर की फोटो, बोले-‘कॉटन मार्केट से Met Gala तक’

Last Updated:

Met Gala 2026: फैशन जगत की सबसे बड़ी रात मेट गाला के रेड कारपेट पर कई सितारों ने जलावा बिखेरा. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक मेट गाला में सितारों ने अपने फैशन का जलवा दिखाया. फिल्ममेकर करण जौहर ने डेब्यू किया. इसके बीच ‘मटका किंग’ विजय वर्मा ने भी मेट गाला के रेड कारपेट से शानदार फोटोज शेयर कीं, लेकिन उनकी इन फोटोज में एक जबरदस्त ट्विस्ट है.

नई दिल्ली. करण जौहर ने मेट गाला के रेड कारपेट पर डेब्यू किया. उन्होंने महाराज स्टाइल के आउटफिट के साथ ग्रैंड एंट्री की. महाराजाओं से प्रेरित केप गाउन में करण जौहर बेहद डैशिंग लग रहे थे. उनके लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वो इस लुक में किसी डैपर से कम नहीं लग रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

मेट गाला की धूम के बीच विजय वर्मा ने भी अपनी फोटोज शेयर की हैं, लेकिन ये फोटोज एडिटेड हैं. एक्टर ने एआई की मदद से इन फोटोज को एडिट किया है. हाल ही में ‘मटका किंग’ में दिखे एक्टर ने अपनी फोटोज के नीचे मजेदार कैप्शन भी लिखा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

‘मटका किंग’ में बृज भट्टी का किरदार निभा रहे विजय वर्मा ने डैपर स्टाइल में पोज किया है. वो अपने कैप्शन में लिखते हैं, ‘ ‘मेट का किंग’, कॉटन मार्केट से मेट गाला तक.. बृज भट्टी का स्टाइल चलता है #METkaKing’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

Add News18 as
Preferred Source on Google

विजय वर्मा इन फोटोज में व्हाइट शर्ट और व्हाइट धोती पहने दिख रहे हैं. एक्टर ने कमर पर हाथ रखकर काले चश्मे के साथ साउथ इंडियन लुक में फोटो क्लिक कराई है, लेकिन ये फोटोज एआई की मदद से एडिट की गई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

जैसे ही विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर ये फोटोज शेयर कीं, लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर की इन एआई फोटोज पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर लिखते हैं, ‘सर, वो जेमिनी का वॉटरमार्क रह गया’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या मस्त एडिटिंग है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

एक और मजेदार कमेंट में यूजर ने लिखा, ‘ हेटर्स कहेंगे एआई है. उनके को-स्टार सिद्धार्थ जाधव ने भी कमेंट किया, ‘मेट का किंग.. अपना सेठ…’. सिद्धार्थ जाधन को ‘मटका किंग’ में शानदार एक्टिंग के लिए सराहा जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो विजय वर्मा को हाल ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में देखा गया है. ‘मटका किंग’ में वो साई तम्हांकर, कृतिका कामरा और विनीत कुमार सिंह के साथ नजर आए हैं. एक्टर ने शो में बृज भट्टी का रोल अदा किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

मटका किंग एक क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज के रूप में चर्चा में रही है, जो भारत में मटका सट्टेबाजी की दुनिया और उसके अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को दिखाने पर आधारित है. यह कहानी सिर्फ सट्टेबाजी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें सत्ता, पैसा, अपराध और इंसानी लालच का पूरा खेल सामने आता है. इस सीरीज की खास बात यह मानी जा रही है कि इसमें 1960-80 के दौर की उस दुनिया को दिखाया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम itsvijayvarma)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *