Last Updated:
कपूर खानदान हमेशा से अपनी स्टाइलिश लाइफस्टाइल और दिलचस्प किस्सों को लेकर चर्चा में रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी परिवार में एक ऐसे शख्स भी हैं, जिन्हें घर का सबसे बड़ा ‘कंजूस’ माना जाता है? ये खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने किया था.

नई दिल्ली. कपूर परिवार में ज्यादातर लोग अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते आए हैं. लेकिन इसी परिवार का एक शख्स ऐसा भी है, जो लंदन से भी शॉपिंग के नाम पर मौजे खरीद लाता है. इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया था.

इसी शो के दौरान बातचीत करते हुए कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि कपूर परिवार में सबसे ज्यादा कंजूस कौन है. इस सवाल का जवाब देने में करिश्मा ने बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और सीधे अपने पिता रणधीर कपूर का नाम ले लिया.

करिश्मा ने हंसते हुए बताया कि उनके पिता पैसे खर्च करने के मामले में काफी सावधान रहते हैं. वह बिना जरूरत किसी चीज पर पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते और हर खरीदारी को बहुत सोच-समझकर करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं बेटी की बात सुनने के बाद रणधीर कपूर ने भी अपनी तरफ से सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह कंजूस नहीं हैं, बल्कि ‘वैल्यू फॉर मनी’ में यकीन रखते हैं. उनके मुताबिक, किसी भी चीज पर तभी पैसा खर्च करना चाहिए, जब उसकी सच में जरूरत हो.

इसके बाद करिश्मा ने एक किस्सा सुनाया और कहा कि जब पूरा परिवार छुट्टियां मनाने लंदन जाता था, तो सभी लोग शॉपिंग को लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे. कोई कपड़े खरीदता था, कोई जूते तो कोई दूसरी चीजें. लेकिन रणधीर कपूर का अंदाज सबसे अलग होता था.

करिश्मा ने कहा कि जब वह अपने पिता से पूछती थीं कि उन्होंने शॉपिंग में क्या खरीदा, तो वह बड़े गर्व से बताते थे कि उन्होंने दो जोड़ी मोजे खरीदे हैं. कई बार करिश्मा उन्हें दोबारा शॉपिंग करने के लिए भेजती थीं ताकि वह अपने लिए कुछ और सामान भी खरीद लें.

लेकिन मजेदार बात यह थी कि जब रणधीर कपूर वापस लौटते थे, तब भी उनके हाथ में सिर्फ दो जोड़ी मोजे और दो रूमाल ही होते थे. यह सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

रणधीर कपूर ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘एक आदमी को आखिर और क्या चाहिए? कुछ जोड़ी मोजे, कुछ रूमाल, कुछ टाई, दो-चार शर्ट और एक-दो पैंट काफी हैं. रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर के बीच हुई यह मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस किस्से ने यह भी दिखा दिया कि कपूर परिवार के सदस्य पर्दे पर भले ही बड़े सितारे हों, लेकिन निजी जिंदगी में उनकी आदतें बिल्कुल आम लोगों जैसी हैं.

