Protool

मिन्नतें करते रहे यश चोपड़ा, एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी अमृता सिंह की हिट फिल्म, जैकी श्रॉफ की बनने वाली थी हीरोइन

Last Updated:


एक्टिंग की दुनिया की वो हसीना, जिसने 80-90 के दशक में हर स्टार के साथ काम किया. लेकिन एक गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. लेकिन सलमान खान और सनी देओल की फिल्म रिजेक्ट कर वह शादी कर फिल्मी दुनिया को अलविदा कह गईं. एक फिल्म के लिए तो यश चोपड़ा उनके सामने मिन्नतें करते रहे.लेकिन एक्ट्रेस नहीं मानी और शादी रचा ली. आज खुद सामने आकर मांग रही काम.

नई दिल्ली. खूबसूरती की मिसाल वो हसीना, जिसने ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन समेत हर एक्टर की फिल्म में काम किया. झूठ बोलकर यश चोपड़ा की फिल्म साइन की और फिर टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में में गिनी जाने लगीं. लेकिन जैकी श्रॉफ की फिल्म को रिजेक्ट कर एक्ट्रेस ने शादी रचा ली और यश चोपड़ा के समझाने के बाद भी शादी कर एक्टिंग छोड़ घर बसा लिया.

Sonam Khan started eating snow for the first time Yash Chopra laughed after seeing innocence of actress

हम बात कर रहे हैं, फिल्म त्रिदेव के सुपरहिट गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ से रातोंरात स्टार बनी सोनम खान की. एक्ट्रेस ने इस गाने में सभी को दीवाना बना दिया था. उस समय उनकी पॉपुलैरिटी अपने चरम पर थी और बड़े-बड़े फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते थे.

Sonam Khan, dhurandhar 2, Sonam Khan oye oye girl, Sonam Khan tridev, Sonam Khan movie trivia, सोनम खान, सोनम खान गाना

यश चोपड़ा की वजह से एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली सोनम ने प्यार में गिरफ्तार होकर यश चोपड़ा ही बात मानने से इनकार कर दिया था. यश चोपड़ा उन्हें अपनी फिल्म आईना में भी कास्ट करना चाहते थे.लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ फिल्म निर्माता राजीव राय से शादी कर ली. शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाना चाहती थीं. इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ के अपोजिट नजर आने वाली थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sonam Khan, dhurandhar 2, Sonam Khan oye oye girl, Sonam Khan tridev, Sonam Khan movie trivia, सोनम खान, सोनम खान गाना

बाद में ये रोल अमृता सिंह को ऑफर हुआ. ये रोल इतना दमदार था कि अमृता ने निगेटिव रोल में जान फूंक दी थी. हालांकि ये रोल उनके बाद डिंपल कपाड़िया को भी ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने भी इसे करने से मना कर दिया. आखिरकार यह किरदार अमृता सिंह को मिला और जैकी संग उनकी जोड़ी बनी.

कहा तो ये भी जाता है कि फिल्म में जूही चावला वाला किरदार पहले श्रीदेवी को मिला था. लेकिन एक्ट्रेस ने भी ये रोल करने से मना कर दिया. इसी रोल के लिए एक्ट्रेस शीबा ने भी ऑडिशन दिया था. लेकिन बात नहीं बनी थी.

फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे. दोनों बहने कैसे एक दूसरे की सौतन बन जाती हैं, ये भी फिल्म में बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था. फिल्म में जैकी श्रॉफ के भाई के रोल में दीपक तिजोरी भी नजर आए थे. आज भी लोग इस फिल्म को याद करते हैं.

सोनम अगर इस फिल्म के लिए हामी दे देती तो, शायद उनके करियर में एक और हिट फिल्म जुड़ जाती. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. आज वही सोनम सोशल मीडिया पर काम मांगती नजर आती हैं.उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि शादी करना ठीक है, लेकिन काम नहीं छोड़ना चाहिए था. काम ने मुझे नहीं, मैंने काम को छोड़ दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *