Protool

‘वो किसी और ही जोन में जा रहे हैं’, वरुण धवन ने अकेलेपन को बताया खतरा, सलमान खान की लेट नाइट पोस्ट पर किया कमेंट

Last Updated:

वरुण धवन ने इंडस्ट्री में एक्टर्स के अकेलापन फील करने के बारे में बात की. उन्होंने सलमान खान के हाल में शेयर किए लेट-नाइट पर भी प्रतिक्रिया दी. वरुण ने कहा कि ये दिखाता है कि खुद के असली रूप में रहना ज्यादा जरूरी है, बजाय इसके कि कोई अपनी इमेज को लेकर दिखावा करे. उन्हें शुरुआत में इसका अहसास हो गया था.

ख़बरें फटाफट

वरुण धवन ने अकेलेपन को बताया खतरा, सलमान खान की लेट नाइट पोस्ट पर किया कमेंटZoom

वरुण धवन और सलमान खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है.

मुंबई. वरुण धवन ने इन दिनों ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं. यह उनके पिता की बतौर डायरेक्टर आखिरी फिल्म है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े हैं. वरुण फिल्म प्रमोशन के दौरान ईमानदारी से बताया कि शोहरत के साथ अक्सर अकेलापन भी आता है और कई एक्टर पर्दे के पीछे संघर्ष करते हैं, भले ही बाहर से उनकी जिंदगी बहुत ग्लैमरस दिखती हो. वरुण ने स्टारडम के दबावों पर बात की और बताया कि उन्होंने हमेशा असली बने रहने की कोशिश की है, न कि कोई बनावटी इमेज बनाने की. उन्होंने सलमान खान के लेट नाइट पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी.

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, वरुण धवन ने कहा, “एक्टर्स की जिंदगी बहुत अकेली होती है. नब्बे प्रतिशत एक्टर्स बहुत अकेले होते हैं.” उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में ही उन्हें इस पहलू का अहसास हो गया था. इसी वजह से उन्होंने तय किया कि वे ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अलग-अलग शख्सियत नहीं बनाएंगे.

वरुण धवन ने कहा, “शुक्र है, शुरू से ही मैंने दिखावा छोड़ दिया. जो वरुण वहां है, वही वरुण यहां भी है. मैं ऐसा नहीं हूं कि हमेशा पीठ सीधी रखनी है. मैं कोशिश करता हूं कि ऐसा न करूं. वरना मेरी मानसिक सेहत खराब हो जाएगी. मैं झूठा दिखावा नहीं कर सकता, क्योंकि कहीं न कहीं ये बुलबुला फूट ही जाएगा,” उन्होंने कहा.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *