Protool

कौन हैं बॉबी देओल की पत्नी? नामी एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद तान्या से की थी शादी, पर्दे के पीछे से करती हैं ये काम

Last Updated:

बॉलीवुड में बॉबी देओल की पहचान एक ऐसे अभिनेता के रूप में है, जिन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. धर्मेंद्र के लाडले ने ‘बरसात’ से करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म में बॉबी देओल के काम को काफी सराहा गया था. सनी देओल के छोटे भाई ने करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन फिर उनके करियर का ग्राफ गिरते चला गया.

नई दिल्ली. बॉबी देओल ने हिट फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया कि उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया. उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती गईं जिसके बाद बॉबी को इंडस्ट्री ने दर किनार कर दिया. एक्टर कई दफा अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र कर चुके हैं.

27 जनवरी 1969 को जन्मे बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और देखते ही देखते इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में शामिल हो गए. फिल्मों के साथ ही बॉबी देओल की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही.

एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ उनका रिश्ता काफी समय तक चर्चाओं में बना हुआ था. नीलम कोठारी और बॉबी देओल ने काफी समय तक डेट किया था, लेकिन उनका रिश्ता मुकम्मल नहीं हो सका. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि बॉबी देओल अपनी गर्लफ्रेंड नीलम कोठारी से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनका परिवार खासकर धर्मेंद्र इस रिश्ते के खिलाफ थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनकी बहू कामकाजी हो या फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हो. धर्मेंद्र की तकियानूसी सोच की वजह से बॉबी देओल और नीलम कोठारी का रिश्ता टूट गया और एक्टर ने बाद में तान्या से शादी की.

bobby deol mother tanya

नीलम से अलग होने के बाद बॉबी की जिंदगी में तान्या आहूजा आईं. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के एक रेस्तरां में हुई थी. पहली ही मुलाकात में बॉबी देओल अपना दिल हार बैठे थे और उन्होंने तान्या का साथ अपनी जान-पहचान को आगे बढ़ाया. कुछ ही समय में दोनों डेट करने लगे थे.

bobby deol mother tanya

कुछ समय के रिश्ते के बाद बॉबी ने तान्या से शादी कर ली थी. दोनों 30 मई 1996 को परिणय सूत्र में बंध गए थे. धर्मेंद्र की छोटी बहू और बॉबी देओल की पत्नी तान्या अहूजा बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता देवेंद्र आहूजा बिजनेसमैन थे.

Bobby deol Tamil

बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं. बॉबी देओल से शादी के बाद तान्या भले ही हमेशा पर्दे से दूर रहीं, लेकिन वो कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के जरिए फिल्मों से जुड़ी रहीं. तान्या ने कई फिल्मों के लिए काम किया है.

Bobby Deol, Jab We Met, Aap Ki adalat, Bobby Deol interview, Shahid Kapoor, Imtiaz Ali, Kareena Kapoor khan

बॉबी देओल की पत्नी तान्या ने ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’, ‘मिलो ना तुम’, ‘ड्राइविंग मी क्रेजी’ जैसी फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था. इन सब फिल्मों के लिए तान्या ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था. इसके अलावा वो एक-दो इंटरव्यूज में भी दिख चुकी हैं.

एक्टर अपने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया था. वो मजबूती से उनके पीछे खड़ी रहीं. यहां तक कि जब एक्टर के पास काम नहीं था, तब भी उनकी पत्नी ही उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *