Last Updated:
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की, जिसने साउथ सिनेमा में तो सफलता के झंडे गाड़े, लेकिन बॉलीवुड में उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. करीब 12 साल के लंबे करियर और 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद भी इस एक्ट्रेस के खाते में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक इकलौती हिट फिल्म आई है. लगातार फ्लॉप फिल्मों के इस सिलसिले ने इन्हें बॉलीवुड की फ्लॉप हीरोइन की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है.

नई दिल्ली. मनोरंजन की दुनिया में यह बात अक्सर कही जाती है कि बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ और सिर्फ सफलता बोलती है. कोई स्टार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर उसकी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहती हैं, तो उसे अनलकी का टैग मिलते देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही हुआ है इस मशहूर हसीना के साथ, जिनका नाम है- रकुल प्रीत सिंह.

रकुल प्रीत सिंह ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और वहां वह टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रही हैं. लेकिन जब बात हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड की आती है, तो पिछले 12 सालों का उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला और निराशाजनक रहा है. 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके हिस्से महज एक क्लीन हिट फिल्म आई है.

रकुल प्रीत सिंह ने साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस यूथ-ओरिएंटेड फिल्म का संगीत बेहद सफल रहा था, जिसने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज सफलता दिलाई. हालांकि, इस फिल्म से रकुल को वह स्टारडम नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी. इसके बाद वह दोबारा साउथ इंडस्ट्री की तरफ लौट गईं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद साल 2018 में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी के साथ नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ से वापसी की. बड़े डायरेक्टर और शानदार स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

रकुल प्रीत सिंह के पूरे बॉलीवुड करियर का सबसे सुनहरा पल साल 2019 में आया. इस साल रिलीज हुई लव रंजन की रॉम-कॉम फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में वह अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आईं. फिल्म में रकुल की एक्टिंग और उनकी ग्लैमरस अदाओं को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया और यह रकुल के करियर की पहली और आखिरी क्लीन हिट फिल्म साबित हुई.

‘दे दे प्यार दे’ की बड़ी कामयाबी के बाद ऐसा लगा कि रकुल प्रीत सिंह का बॉलीवुड करियर अब उड़ान भरेगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया. साल 2019 के आखिर में आई ‘मरजावां’ बॉक्स ऑफिस पर महज औसत रही. इसके बाद तो जैसे फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लग गई.

पिछले कुछ सालों में रकुल की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिनमें ‘रनवे 34’, ‘थैंक गॉड’, ‘डॉक्टरजी जैसी फिल्मों को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया. थिएटर्स में रिलीज हुई उनकी ज्यादातर फिल्में या तो फ्लॉप रहीं या बेहद कम कमाई करके सिमट गईं.

हालांकि, थिएटर में लगातार मिल रही असफलताओं के बीच रकुल को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का थोड़ा प्यार जरूर मिला. उनकी फिल्म ‘छतरीवाली’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई, जहां उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई. वहीं, इस बीच साल 2025 में अजय देवगन के साथ रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. दुनियाभर में 104 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म औसत साबित हुई.

कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. इस मूवी को भारत में महज 4 करोड़ करोड़ की ओपनिंग मिली. 20 दिनों में यह जैसे-तैसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 49 करोड़ की कमाई कर पाई है. इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस हिट हो पाना मुश्किल लग रहा है.

