Last Updated:
बॉलीवुड के चर्चित यंगस्टर्स इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की डेटिंग की अटकलों के बीच दोनों एक बार फिर साथ स्पॉट हुए. इस बार वह मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने पहुंचे थे, लेकिन बाहर निकलते समय पैप्स को देख ‘छुपन-छुपाई’ का खेल खेलने लगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे चर्चित रूमर्ड कपल्स में से एक सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक बार फिर अपनी सीक्रेट मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई के एक सिनेमा हॉल के बाहर ‘मूवी डेट’ के बाद साथ स्पॉट किया गया. हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने पैपराजी के कैमरों से बचने की पूरी कोशिश की, दोनों का ‘छुपन-छुपाई’ वाला एक दिलचस्प वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, हाल ही में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी दोनों मुंबई के एक थिएटर में एक साथ मूवी देखने पहुंचे. जब वे बाहर निकले तो पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इब्राहिम पहले बाहर आते हैं और पैप्स को देखते ही वह पलक को पीछे हटाने के लिए हल्का सा धक्का देते हैं.
पैप्स के कैमरों बच न सके इब्राहिम-पलक
इब्राहिम का इशारा पाते ही पलक तिवारी थोड़ा झिझक गईं और उन्होंने सीढ़ियों से नीचे उतरने के बजाय वापस अंदर जाने की कोशिश करने लगी. हालांकि, तब तक पैपराजी के प्राइंग कैमरों ने इस पूरे वाकये को अपने लेंस में कैद कर लिया था.
View this post on Instagram

