Protool

‘पापा-भैया ने कोशिश की मगर नुकसान हुआ’, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए बॉबी देओल, बचपन के सुनाए किस्से

Last Updated:

Bobby Deol Exclusive : बॉबी देओल घर में सबसे छोटे होने के कारण पिता धर्मेद्र के ‘फेवरेट’ और लाडले थे. वे करीब 14 साल की उम्र तक अपने मम्मी-पापा के बीच सोते थे. वे पिता धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए. उन्हें ज्यादा वक्त पिता के साथ न बिता पाने का मलाल है. उन्होंने उनकी सीख को भी याद किया. बॉबी देओल ने ‘न्यूज18 इंडिया’ से खास बातचीत में बताया कि बिजनेस की समझ न होने और भारी नुकसान के कारण उनके परिवार ने फिल्में प्रोड्यूस करना बंद कर दिया था.

bobby deol, Dharmendra, sunny deol, bobby deol movie, bobby deol aashram, bobby deol movie bandar, bobby deol career, bobby deol struggle, बॉबी देओल, बॉबी देओल की फिल्म

नई दिल्ली: बॉबी देओल जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे, जो 5 जून को रिलीज होगी. इस बीच, बॉबी देओल ने ‘न्यूज18 इंडिया’ से खास बातचीत में पिता के साथ बिताई सुनहरी यादों का जिक्र किया. वे उन्हें याद करके इमोशनल भी हुए. वे अपने परिवार में सबसे छोटे थे, इसलिए वे अपने पिता धर्मेंद्र के सबसे पसंदीदा और लाडले बच्चे थे. छोटा होने की वजह से उन्हें घर में सभी से सबसे ज्यादा प्यार और सहूलियतें मिलीं.

bobby deol, Dharmendra, sunny deol, bobby deol movie, bobby deol aashram, bobby deol movie bandar, bobby deol career, bobby deol struggle, बॉबी देओल, बॉबी देओल की फिल्म

बॉबी बताते हैं कि वे काफी बड़े होने तक यानी करीब 14 साल की उम्र तक अपनी मम्मी और पापा के बीच में ही सोया करते थे. वे खुद को बेहद किस्मतवाला मानते हैं कि उन्हें माता-पिता का इतना करीब साथ मिला.

bobby deol, Dharmendra, sunny deol, bobby deol movie, bobby deol aashram, bobby deol movie bandar, bobby deol career, bobby deol struggle, बॉबी देओल, बॉबी देओल की फिल्म

जब बॉबी का जन्म हुआ, तब तक धर्मेंद्र ने काम की रफ्तार थोड़ी कम कर दी थी. उससे पहले धर्मेंद्र तीन-चार शिफ्टों में काम करते थे और अक्सर सेट्स पर ही सो जाते थे, लेकिन छोटे होने के कारण बॉबी को पिता के साथ हर जगह जाने का मौका मिला. उन्होंने पिता को याद करते हुए कहा, ‘मैं 14 साल तक मम्मी-पापा के बीच में सोया. फेवरेट तो सभी थे, मैं उनका लाडला बन गया क्योंकि वह तीन-चार शिफ्ट में काम करते थे. घर में रहने का समय नहीं होता था. वे ज्यादातर सेट पर सोते थे.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

bobby deol, Dharmendra, sunny deol, bobby deol movie, bobby deol aashram, bobby deol movie bandar, bobby deol career, bobby deol struggle, बॉबी देओल, बॉबी देओल की फिल्म

बचपन के दिनों को याद करते हुए बॉबी कहते हैं कि जब हम छोटे होते हैं तो जल्दी बड़े होना चाहते हैं, लेकिन बड़े होकर उसी बचपन को मिस करते हैं. उन्हें लगता है कि वे दिमाग से आज भी बिल्कुल एक बच्चे की तरह ही हैं.

bobby deol

बॉबी अपने माता-पिता को दुनिया के सबसे अच्छे पेरेंट्स मानते हैं. उनका कहना है कि उन्होंने पिछले जन्म में जरूर कुछ बहुत अच्छे कर्म किए होंगे, जो उन्हें देओल परिवार में जन्म मिला और धर्मेंद्र और प्रकाश कौर जैसे माता-पिता मिले.

bobby deol

बॉबी को आज इस बात का अफसोस होता है कि काश उन्होंने अपने पिता के साथ और भी ज्यादा वक्त बिताया होता. हालांकि, धर्मेंद्र ने उन्हें जो एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी, वह आज भी हमेशा उनके साथ रहती है. बॉबी कहते हैं, ‘मेरा पापा के साथ हर एक लम्हा खास था. अब मैं सोचता हूं कि मैंने उनके साथ और वक्त क्यों नहीं बिताया? काश मैंने उनके साथ और समय बिताया होता. पापा ने मुझे अच्छे इंसान बनने की जो सीख दी, वह मेरे साथ रह गईं.’

Hema Malini, Dharmendra, sunny deol, sunny deol family, Dharmendra first wife, sunny deol mother, hema malini dharmendra, Dharmendra Hema Malini, Dharmendra prayer meet, Dharmendra family, हेमा मालिनी

बॉबी ने अपने बचपन का एक बेहद भावुक पल याद करते हुए बताया कि एक बार जब वे बहुत बीमार थे, तो धर्मेंद्र काम से बेहद थककर और लेट आने के बावजूद रातभर बॉबी को अपनी बांहों में भरकर सोए थे. पिता का कहना था कि हमेशा लोगों में प्यार और खुशियां बांटनी चाहिए. बॉबी फिर कहते हैं, ‘उन्होंने हमेशा यही कहा कि लोगों में खुशी बांटों, प्यार बांटों. तब आपको खुशी और प्यार मिलेगा. उनका हमेशा ऐसा ही था.’

Dharmendra Sunny deol movies, Sunny deol Hema malini relations, Father Son duo done same Bollywood Movies, Best Bollywood movies on same Story line, Bollywood same story movies, Same story in Different Bollywood Movies, seeta aur geeta movie cast, seeta aur geeta movie hema malini, seeta aur geeta movie chachi, seeta aur geeta movie release date, seeta aur geeta movie heroine name, seeta aur geeta movie hero name, seeta aur geeta movie story, chaalbaaz movie songs, chaalbaaz movie release date, chaalbaaz movie sridevi ki, chaalbaaz movie sridevi sunny deol, chaalbaaz 1989 sridevi sunny deol full movie hindi, chaalbaaz movie sridevi name, chaalbaaz movie songs, chaalbaaz movie hit or flop, chaalbaaz movie collection

बॉबी ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता और बड़े भाई (सनी देओल) ने फिल्में प्रोड्यूस करने की काफी कोशिश की थी, लेकिन उसमें परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ. उन्होंने साफ कहा कि वे लोग बिजनेसमैन नहीं हैं और उन्हें व्यापार करना नहीं आता, इसलिए उन्होंने फिल्में बनाना बंद कर दिया. वे बोले, ‘पापा और भैया ने फिल्में प्रोड्यूस करने की कोशिश की, मगर बड़ा नुकसान हुआ. हम लोग बिजनेसमैन नहीं हैं. हमें बिजनेस आता नहीं है, इसलिए फिल्में बनाना बंद कर दिया.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *