Protool

BO पर इतिहास रचने के करीब पहुंची तृषा कृष्णन की ‘करुप्पू’, 200Cr से बस इंच भर दूर, ‘चांद मेरा दिल’ का ऐसा है हाल

Last Updated:

Box Office Report- सिनेलवर्स के लिए मई और जून का महीना काफी दिलचस्प है. इस महीने सिल्वर स्क्रीन और ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. वहीं मई में भी कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्में शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है.

नई दिल्ली. मलयालम में दृश्यम 3 और तमिल सिनेमा में तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है. इन फिल्मों को साउथ में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. वहीं हिंदी फिल्मों का बुरा हाल होते दिख रहा है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ‘चांद मेरा दिल’ का दम निकलते दिख रहा है.

सबसे पहले बात करते हैं तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ की. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था. रिलीज से पहले तृषा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों नें छाई हुई थी जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ दिख रहा है.

सूर्या और तृषा की फिल्म की रिलीज को 19 दिन हो चुके हैं और 19 दिन की कमाई के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है. ‘करुप्पू’ ने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. पहले वीकेंड में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की और दूसरे हफ्ते भी जमकर गर्दा उड़ाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी कि बीते मंगलवार को 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की. सोमवार को भी फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वीकेंड में शनिवार और रविवार को फिल्म ने 5.15 और 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 186.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से फिल्म बस चंद कदम दूर है.

अब बात करते हैं मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की. सस्पेंस-थ्रिलर मलयालम फिल्म की तीसरी किश्त को भी दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर की टिकट खिड़की पर कमाल का कलेक्शन दर्ज किया है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

drishyam 3

अब बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की बात करते हैं. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ काफी लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई है. करण जौहर की इस रोमांटिक फिल्म की रिलीज पर काफी लंबे समय से तलवार लटक रही थी.

आखिरकार जब अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई तो ऑडियंस का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. करण जौहर की रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. 12 दिन के बाद फिल्म दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में असफल रही है.

‘चांद मेरा दिल’ ने 3 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. दूसरे दिन भी फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले सोमवार को फिल्म ने महज 1 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे दिन भी फिल्म 1 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पाई. 12 दिन के बाद अबतक ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन 26.30 करोड़ ही पहुंच पाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *