69 साल पुराना एक ऐसा हिंदी गीत, जिसकी मिठास और शब्द आज भी लोगों के दिल को सुकून देते हैं. इस गाने में इंसानियत, शांति और अच्छे कर्मों का ऐसा संदेश छिपा है कि इसकी गूंज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही. कहा जाता है कि सरहद पार पाकिस्तान के कुछ स्कूलों ने भी इसे अपने प्रार्थना गीत के तौर पर अपना लिया था. खास बात यह है कि आज भी यह गीत सुनते ही लोगों का मन शांत हो जाता है. यह सदाबहार गाना था लता मंगेशकर की आवाज में फिल्म दो आंखें बारह हाथ का मशहूर गीत ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’, जिसे भरत व्यास ने लिखा था और वसंत देसाई ने संगीत दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

