सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों और दमदार परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ओपन और कॉन्फिडेंट रही हैं. आज भी 50 की उम्र में वो सिंगल हैं और एक इंडिपेनडेंट वुमेन है. एक बार एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन शादी न करने की वजह भी बताई थी.
सुष्मिता सेन ने आज तक शादी क्यों नहीं की?
सुष्मिता ने एक बार ‘हेल्थ शॉट्स’ को दिए इंटरव्यू में सिंगल रहने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, ‘मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत मेरी आजादी है. मैं एक आजाद इंसान हूं. मैं जो भी करती हूं, दिल से करती हूं, इसलिए नहीं कि कोई मुझसे इसकी उम्मीद करता है.’ मैं सिंगल हूं क्योंकि मैं अभी तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली जिसके साथ मैं अपना जीवन बिताना चाहती हूं. मोहब्बत की कमी नहीं है लाइफ में और कई लोगों को लगता है इंडियन सेंसिटिविटी शादी के बाद आता है, तो मेरे पास पहले से ही वो है दो प्यारे बच्चे. मैंने उन्हें अकेले ही पाला है.’

ये भी पढ़ेंः जब गलत आदमी से शादी करने से बची थीं सुष्मिता सेन, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘मैं उससे दूर जानें में….’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपनी जिंदगी में किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती. मुझे बस ये लगता है कि इस दुनिया में बहुत सारे चमत्कार हैं. मैंने अपनी शर्तों पर अपनी लाइफ जीना चाहती थी और वो हो गया. लोगों की सोच सुनी, लेकिन हमेशा खुद से पूछा कि मैं क्या चाहती हैं. मैं सबकी सुनती हूं लेकिन करती वहीं हूं जो मैं करना चाहती हूं.’

इन दिनों सुष्मिता सेन एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं. ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को डेट किया था. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कई राज खोले हैं. ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा है, ‘सुष्मिता एक बेहद खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं. सच कहूं तो मेरे जानने वालों में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पास सुष्मिता से ज्यादा हीरे होंगे. उन्होंने यह सब कुछ खुद कमाया है, उनके तो अपने हीरों के स्टोर भी थे. लोग उन्हें लालची कह रहे थे, जो बिल्कुल गलत था.’ पूरी खबर पढ़ें
बता दें, सुष्मिता सेन ने 1994 में, महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला थीं. इसके बाद उन्होंने ‘मैं हूं ना’ और ‘आंखें’ जैसी कई सफल बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया. उन्होंने बिना शादी किए दो बेटियों, रेनी और अलीशा, को गोद लिया है और एक सिंगल पेरेंट के रूप में उनकी परवरिश की है.

