Last Updated:
किशोर कुमार का नाम आते ही कानों में उनकी आवाज गूंजने लगती है. हिंदी सिनेमा को अनगिनत सदाबहार गीत देने वाले किशोर कुमार जितने शानदार कलाकार थे, उतनी ही दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरी उनकी निजी जिंदगी भी रही. किशोर कुमार जितने शानदार गायक थे, वो उतने ही खराब एक्टर थे. किशोर दा ने अपने भाई अशोक कुमार की तरह की एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो अभिनय में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाए.

नई दिल्ली. किशोर कुमार संगीत की दुनिया का वो नाम हैं जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. हर मुश्किल, हर मौके पर किशोर कुमार के गाने दिल को सुकून सा देते हैं. किशोर दा की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प थी. उन्होंने संगीत जगत में जितनी सफलता हासिल की थी, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उथल-पुथल भरी थी.

किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में एक-दो नहीं बल्कि 4 शादी की थी. गायक ने पहली शादी अपने परिवार की मर्जी से की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता ताउम्र नहीं चल सका. गायक ने रूमा गुहा ठाकुरता के साथ पहली शादी की थी. उस समय दोनों अपने-अपने करियर को लेकर महत्वाकांक्षी थे. गायक के परिवार ने उनका रिश्ता रूमा के साथ तय किया था.

शुरुआती दिनों में दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चला, लेकिन धीरे-धीरे उनके स्वभाव और जीवनशैली में अंतर सामने आने लगा. किशोर कुमार अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और वो काम में बिजी रहते थे. लाइफस्टाइल और विचारों में अंतर की वजह से किशोर कुमार की पहली शादी कुछ ही सालों में टूट गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली शादी टूटने के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में मधुबाला आईं. दोनों का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है. किशोर कुमार जानते थे कि मधुबाला को दिल की गंभीर बीमारी है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देकर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया.

1960 में किशोर कुमार और मधुबाला शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन वक्त के साथ मधुबाला की तबीयत और किशोर कुमार संग उनका रिश्ता लगातार बिगड़ता गया. गायक ने मुश्किल वक्त में अदाकार का साथ भले ही नहीं छोड़ा था, लेकिन अंतिम पलों में मधुबाला अकेले ही थीं. उनके रिश्ते में दरार पड़ चुकी थी और वो अलग-अलग रहने लगे थे. 1969 में 36 साल की उम्र में मधुबाला ने दम तोड़ दिया था.

मधुबाला के निधन के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में प्यार ने तीसरी बार दस्तक दी. इस बार वो अदाकारा योगिता बाली पर दिल हार बैठे. कपल1976 में शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका. दोनों की शादी दो साल भी नहीं चल पाई. 2 साल में ही योगिता बाली और किशोर कुमार का तलाक हो गया था.

तीन शादियों के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में प्यार ने चौथी बार दस्तक दी. गायक की जिंदगी में कई साल छोटी लीना चंद्रवरकर ने दस्तक दी. उम्र के अंतर के बावजूद दोनों के बीच गहरा जुड़ाव बना. लीना ने किशोर कुमार के जीवन में स्थिरता और अपनापन लाया. कहा जाता है कि उनके साथ किशोर को वह सुकून मिला जिसकी तलाश उन्हें लंबे समय से थी.

जैसे ही किशोर कुमार की जिंदगी में सुकून और शांति आई, लेकिन शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के कुछ साल बाद ही किशोर कुमार की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई. लीना के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चला. गायक के निधन के बाद लीना चंद्रावरकर ने अकेले ही जिंदगी गुजारी.

