Last Updated:
कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक दिखाई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. हर तरफ एक्ट्रेस की ये पोस्ट वायरल हो रही है. दरअसल, उन्होंने विक्की के बर्थडे पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिनमें कपल के नन्हें राजकुमार विहान भी अपने पापा का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.उनकी क्यूट झलक ने फैंस का दिल जीत लिया.वहीं इस पोस्ट के साथ कैटरीना ने बहुत ही क्यूट और यूनिक कैप्शन लिखा है,जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि अब हर जगह उनकी पोस्ट वायरल हो रही है.

शनिवार को विक्की कौशल ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद ही सिंपल और ड्रीमी तरीके से सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनके पिता और भाई सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं अब विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की अनोखी झलक उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दिखाई है. शेयर की गई तस्वीरों में कपल का बेटा विहान कौशल भी नजर आ रहा है, जो अपने पापा का जन्मदिन सेलिब्रेट करता दिख रहा है. वहीं इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने विक्की के लिए बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

कैटरीना ने शेयर की अनसीन फोटोज: ये तस्वीर विक्की के बर्थडे की है, जिसकी झलक कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटोज में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है, वह उनकी एक झलक के लिए बेसबरी से इंतजार करते हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

केक पर लिखा था खास मैसेज: कैटरीना ने पोस्ट में बर्थडे केक की भी एक फोटो शेयर की है.इस केक पर ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा हुआ नजर आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. यही छोटी-छोटी डिटेल्स इस पोस्ट को और भी खास बना रही हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)
Add News18 as
Preferred Source on Google

बेटे विहान की दिखी झलक: इन फोटोज में सबसे ज्यादा ध्यान कपल के बेटे विहान कौशल ने खींचा. जहां उनके नन्हे राजकुमार अपने पापा विक्की का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि कैटरीना और विक्की ने बेटे का फेस रिवील नहीं किया, लेकिन उनकी क्यूट झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इन फैमिली मोमेंट्स पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

कैप्शन ने जीता फैंस का दिल: फोटोज के साथ कैटरीना ने विक्की के लिए बेहद प्यारा और यूनिक कैप्शन लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा- हैपी बर्थडे, 2 साल पहले और आज के समय में सबकुछ कितना बदल गया, लेकिन प्यार, धैर्य और भरोसा हमेशा साथ रहा. आज हम तुम्हारा बर्थडे अपने लिटिल एंजल के साथ बहुत ही खुशी से सेलिब्रेट कर रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

विक्की पर कैटरीना ने लुटाया प्यार: एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उनका दिल बहुत भरा हुआ और आभारी है. पिछले कुछ सालों में विक्की उनके लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं, प्यार और रोशनी की तरह, जिनमें लगभग हर समय बहुत धैर्य रहा (शायद 99%… या 98%).कैटरीना ने आगे लिखा कि वह विक्की को सिर्फ इसलिए नहीं प्यार करतीं कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं जिनमें ईमानदारी है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह उनके अनगिनत सवालों को भी बहुत धैर्य से सुनते हैं, चाहे उन सवालों का कोई जवाब हो या न हो. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं फैंस: उन्होंने मज़ाक में यह भी लिखा कि अब विक्की को मिथोलॉजी, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस और “what if” जैसे हर टॉपिक के एक्सपर्ट बनना पड़ गया है.लास्ट में उन्होंने लिखा कि जन्मदिन पर बस इतना चाहती हैं कि विक्की को थोड़े से एक्स्ट्रा मोमेंट्स और एक कप ब्लैक कॉफी मिल जाए, इससे पहले कि उनके सवाल शुरू हो जाएं. एक्ट्रेस के इस क्यूट पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @katrinakaif)

