Protool

32 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, खास पोस्ट कर एक्ट्रेस ने जताया आभार

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 21 मई के दिन ही मिस यूनिवर्स का ऐतिहासिक ताज अपने नाम कर भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया था. इस गौरवशाली पल को 32 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का आभार जताया.

इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बस में बैठकर विमान की ओर जाते हुए अपनी आइकॉनिक मुस्कान फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने इंडियन आइडल में किया लाइव परफॉर्म, हुए इमोशनल, बोले- पहले इसी स्टेज ने रिजेक्ट किया

32 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, खास पोस्ट कर एक्ट्रेस ने जताया आभार

फैंस और फिलीपींस को कहा धन्यवाद

एक्ट्रेस ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘पिछले 32 सालों से जो मुस्कान मेरे चेहरे पर बनी हुई है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं. मुझे ये एहसास कि मैं सच में बहुत खुशकिस्मत और आशीर्वादित हूं. इस खुशी की वजह आप सभी हैं. मेरे मिस यूनिवर्स बनने के 32 साल पूरे होने की शुभकामनाएं. फिलीपींस, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और वहां से मिला प्यार हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा. आप सभी को मैं दिल से बेहद प्यार करती हूं.’

32 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब, खास पोस्ट कर एक्ट्रेस ने जताया आभार

ऐश्वर्या राय भी थीं कंपटीशन में

बता दें कि एक्ट्रेस ने मिस इंडिया 1994 कंपटीशन में हिस्सा लिया था, जहां ऐश्वर्या राय भी एक मजबूत कॉम्पिटीटर थीं. सुष्मिता ने मिस इंडिया का ताज जीता और उन्हें मिस यूनिवर्स कंपटीशन के लिए भेजा गया जबकि ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए भेजा गया. खास बात ये रही कि दोनों ने अपने-अपने इंटरनेशनल खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया.

77 देशों की कंपटीशन को हराकर जीता था मिस यूनिवर्स का ताज

सुष्मिता ने फिलीपींस में मिस यूनिवर्स कंपटीशन में भारत का रिप्रेजेंटेशन किया और 77 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से की थी.

ये भी पढ़ें: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का पहले दिन धमाका, 2 बजे तक कर लिया इतना कलेक्शन

बीवी नंबर 1’ से मिली बड़ी पहचान

हालांकि, उन्हें डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ (1999) से बड़ी सफलता मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने ‘आंखें’ (2002), ‘मैं हूं ना’ (2004) और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ (2005) जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

एक्ट्रेस ने भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन जब भी वे स्क्रीन पर उतरती हैं, तो अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *