Protool

26 की उम्र में ग्लैमर क्वीन बनीं सुहाना खान, शाहरुख की लाडली के लुक पर मर मिटते हैं फैंस, अब ‘किंग’ से मचाएंगी धमाल!

Last Updated:

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सुहाना ने अपने स्टाइल, ग्लैमर और फैशन सेंस के लिए काफी पॉपुलर हैं. एक्टिंग की दुनिया में भी वह कदम रख चुकी हैं. अब जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में भी सुपरस्टार पिता के साथ नजर आने वाली हैं.

ख़बरें फटाफट

26 की उम्र में ग्लैमर क्वीन हैं सुहाना खान, शाहरुख की लाडली पर फिदा हैं फैंसZoom

फैंस का दिल जीत लेती हैं सुहाना खान

नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. अपने ग्लैमरस लुक को लेकर तो वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. आज यानी 22 मई को वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके फैंस उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें पोस्ट शेयर खूब प्यार दे रहे हैं. सुहाना ने भले ही फिलहाल फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. सुहाना खान का जन्म 22 मई साल 2000 में हुआ था. इतनी छोटी से उम्र में ही उन्होंने वो मुकाम हासिल किया जो स्टारकिड होने के बाद भी आसान नहीं था.

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं सुहाना

सुहाना ने फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था. सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं. फैंस उनके कमेंट उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ ले आते हैं.

पिता संग आएंगी नजर

कहलाती हैं फैशन क्वीन

सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. कभी अपने वेस्टर्न, तो कभी अपने ट्रेडिशनल लुक के चलते तो वह सुर्खियों में छाई रहती हैं. साड़ी में तो वह बला की खूबसूरत लगती हैं. उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. किसी पार्टी या त्योहारों के दौरान भी सुहाना का लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है.

वहीं बात अगर सुहाना के एक्टिंग करियर की करें तो सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. फिल्मों के अलावा सुहाना कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी काम कर रही हैं. कम उम्र में ही वह फैशन और ग्लैमर की दुनिया का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं. फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *