Protool

2026 में अलग हुए ये 5 कपल, 1 चल रहा कोर्ट में डिवोर्स केस, शादी के 14 साल बाद अलग हुए 3 बच्चों के पेरेंट

Last Updated:

साल 2026 फिल्म इंडस्ट्री के कई फेमस कपल अलग हो गए. इन जोड़ियों के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है. मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की चर्चा है. इनसे पहले इस साल 4 अन्य पॉपुलर कपल्स हैं, जो अलग हो गए. एक चर्चित कपल के बीच अभी तलाक का केस चल रहा है.

Mouni thalapathy suraj-

टीवी हो या बॉलीवुड या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री, रिलेशनशिप-शादियां जितनी आसानी होती है, उतनी जल्दी टूट भी जाती है. इस साल के भी 5 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, 4 पॉपुलर कपल के तलाक हो गए और एक कपल का डिवोर्स केस चल रहा है. मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को इस साल जनवरी में चार हुए थे. इतनी जल्दी दोनों का तलाक होने की चर्चा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Mouni Suraj Divorce

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से ड्रीमी वेडिंग शादी की थी, लेकिन हाल ही में उनके अलग होने की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. इसके तुरंत बाद, सूरज ने या तो अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया या फिर डिलीट कर दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Mouni Suraj Divorce

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक सूत्र से यह भी पता चला है कि यह कपल पहले से ही अलग-अलग रह रहा है. मौनी ने सूरज के साथ वाली कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी है. हालांकि, अलगाव पर दोनों का आधिकारिक बयान नहीं आया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hansika divorce

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन पति सुहेल खतूरिया का इस साल मार्च में तलाक हो गया. हंसिका ने किसी भी तरह की मेंटेनेंस या एलिमनी लेने से इनकार कर दिया. दोनों ने दिसंबर 2022 में शादी की थी और सुलझ न पाने वाले मतभेदों के चलते अलग हो गए थे. वे जुलाई 2024 से ही अलग रह रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

evlyn tushan divorc

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पति डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से पांच साल की शादी के बाद तलाक की पुष्टि की. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एवलिन ने कहा, “हमने रोमांटिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है, लेकिन अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान देंगे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Evlyn sharma divorce

एवलिन शर्मा ने कहा, “हम इस नए अध्याय को आजीवन दोस्ती और को-पैरेंटिंग के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.” एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी के दो बच्चे हैं- बेटी आवा रानिया भिंडी, जिसका जन्म नवंबर 2021 में हुआ था, और बेटा आर्डेन है, जिसका जन्म जुलाई 2023 में हुआ था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

mahi jai divorce

एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने जनवरी 2026 में 14 साल की शादी के बाद अपने तलाक की घोषणा की. दोनों ने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और इसमें कोई विलेन नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने तीनों बच्चों की को-पैरेंटिंग जारी रखेंगे. जय और माही की एक बेटी तारा है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था. साल 2017 में उन्होंने खुशी और राजवीर को गोद लिया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Thalapathy sangeetha

एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी जोसेफ विजय अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से अलग हो रहे हैं, जिन्होंने फरवरी 2026 में उनसे तलाक के लिए अर्जी दी थी. संगीता ने विजय पर एक अन्य एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. उनके केस की अगली सुनवाई जून के मिड में होने की उम्मीद है. विजया और संगीता ने साल 1999 में शादी की थी. उनके दो बच्चे- बेटा जेसन संजय (25) और बेटी दिव्या साशा (20) हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *