Last Updated:
प्रतीक एस. पाटिल ने हाल ही में अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल को याद करते हुए उनकी एक आइकॉनिक फोटो को रीक्रिएट किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. उनका यह इमोशनल पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने प्रतीक के श्रद्धांजलि देने के तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं.

प्रतीक एस. पाटिल ने अपनी मां स्मिता पाटिल की जवानी के दिनों की एक थ्रोबैक फोटो के साथ अपनी एक पोर्ट्रेट फोटो भी पोस्ट की. पहली तस्वीर में स्मिता पाटिल आत्मविश्वास के साथ विंटेज फ्रेम में पोज देती नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में प्रतीक डेनिम लुक में दिख रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

प्रतीक पाटिल ने पोस्ट को शेयर कर लिखा, “गॉट इट फ्रॉम माय एमएफ’एन मामा” यानी ‘मुझे यह मेरी मां से मिला’. प्रतीक, राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं. प्रतीक का जन्म 28 नवंबर 1986 को हुआ था. प्रतीक अक्सर अपनी मां को याद करते हुए उनकी थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

बता दें, प्रतीक को जन्म देते ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था. उन्हें चाइल्ड बर्थ कॉम्पलिकेशंस हुए थे. प्रतीक तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी शादी में अपने पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया था. हाल ही में मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक और उनकी पत्नी प्रिया से उनकी शादी के विवाद पर सवाल किया गया. इस पर प्रतीक ने इशारा किया कि कहानी में और भी बहुत कुछ है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रतीक ने कहा, “लोग सच्चाई नहीं जानते. इंडस्ट्री के कुछ लोग सच्चाई जानते हैं, कुछ नहीं और आम जनता… लेकिन एक दिन, सबको सच्चाई पता चल जाएगी. चाहे वो किसी कहानी में हो, किताब में, इंटरव्यू में या फिल्म में.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

प्रिया बनर्जी ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक टीम के तौर पर और मजबूत बना दिया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है शादी से पहले ही जिंदगी ने हमें कई टेस्ट दिए, ये देखने के लिए कि हम टिकेंगे या नहीं और हम निंजा की तरह हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat

प्रिया बनर्जी ने आगे कहा, “हर समस्या जो आई, हमने कभी घबराकर नहीं कहा ‘अब क्या होगा?’ हम एक-दूसरे को देखते और एक-दूसरे का साथ देते.” प्रिया और प्रतीक ने पिछले साल 14 फरवरी को शादी की थी. इस शादी में प्रतीक के नाना-नानी शामिल हुए थे, लेकिन फैमिली का कोई और सदस्य शामिल नहीं हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

प्रतीक ने जब फैमिली के किसी सदस्य को नहीं बुलाया, तो उनके सौतेले बाई आर्य बब्बर और बहन जूही बब्बर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह किसी और के प्रभाव में है. चीजें सुधर जाएंगी. इन सबके बीच प्रतीक ने अपने पिता राज बब्बर का सरनेम छोड़ दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

प्रतीक ने बताया कि अब वे अपनी मां के सरनेम को आगे लेकर चलेंगे. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मुझे पूरी तरह से अपनी मां (स्मिता पाटिल), उनके नाम और उनकी विरासत से जुड़ना है. मुझे नहीं लगता कि किसी और नाम को उस विरासत को प्रभावित करना चाहिए, अगर आप मेरी बात समझ रहे हैं. बस उनका नाम और उनकी विरासत ही रहनी चाहिए. मैं यही बनने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपनी मां जैसा बनना चाहता हूं, अपने पापा जैसा नहीं. ये मेरे लिए एक नया अध्याय है.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @_prat)

