Protool

2004 में आई वो मनहूस फिल्म, सुपरस्टार के करियर के लिए बनी ‘दाग’, 1 किसिंग सीन ने बिगाड़ दिया था सारा खेल

Last Updated:

बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने साल 1992 में बॉलीवुड डेब्यू किया. आज वह पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा जब मुश्किलों के दौर में सुपरस्टार ने एक ऐसी फिल्म साइन कर ली थी, जो उनके करियर के लिए दाग बन गई.

नई दिल्ली. बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसने साल 1992 में हिट फिल्म से डेब्यू किया था. आज हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक इस स्टार ने कभी कभी एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जो उनके करियर के लिए कलंक बन गई. वह कभी उस फिल्म का जिक्र नहीं करते.

हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की. शाहरुख ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन उनकी कुछ ऐसी फिल्में ऐसी भी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं.

उन्हीं में से एक रही हैं, उनकी फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’. साल 2004 में इस फिल्म में उनके अपोजिट रवीना टंडन नजर आई थीं. ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो बात अलग है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही शाहरुख खान ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था. लेकिन काफी हद तक फिल्म की शूटिंग शाहरुख ने ही की है. शाहरुख के छोड़ने के बाद में किसी तरह मेकर्स ने फिल्म को जुगाड़ करके पूरा किया और रिलीज किया था.

फिल्म ये लम्हे जुदाई के में शाहरुख के साथ रवीना टंडन नजर आई थीं. इस फिल्म में शाहरुख खान और रवीना के बीच मेकर्स किसिंग सीन फिल्माना चाहते थे. लेकिन दोनों ही इस सीन के लिए राजी नहीं थे.

इसके बाद फिल्म बनते बनते रूक गई और शूटिंग भी बीच में ही रोक दी गई. साल 1993 में शुरू हुई ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही शाहरुख और रवीना ने बीच में ही ये फिल्म छोड़ दी थी. लंबे समय तक बंद पड़ी रही.

फिर साल 2000 के बाद जब शाहरुख खान का करियर ग्रो करने लगा तो उनका स्टारडम देख मेकर्स ने बॉडी डबल्स को लेकर फिल्म को किसी तरह पूरा किया. उनकी बची शूटिंग को भी पूरा किया गया. डबिंग के लिए भी दूसरे आर्टिस्ट्स की आवाज भी ली गई.

फिल्म ‘ये लम्हे जुदाई के’ 2004 में रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई. 1.25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमा पाई. शायद ही शाहरुख कभी अपनी इस फिल्म का जिक्र कहीं करते हो. शाहरुख को भले ही आज बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता हो, लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कई ऐसे रोल किए हैं, जिन्हें वह शायद खुद भी भूल जाना चाहते होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *