Protool

बढ़ी पलाश मुच्छल की मुश्किलें, एक्स मंगेतर स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराया केस, जानिए पूरा मामला

Last Updated:

स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल पर उनके दोस्त विज्ञान माने ने केस दर्ज कराया है. उन्होंने सिंगर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. स्मृति मंधाना के दोस्त का आरोप है कि सिंगर ने उनसे पैसे लिए लेकिन जब वो अपने पैसे वापस मांगने गए तो उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.

ख़बरें फटाफट

बढ़ी पलाश मुच्छल की मुश्किलें, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराया केसZoom

पलाश मुच्छल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं. स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान  माने ने पलाश मुच्छल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सिंगर के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) (SC/ST) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला सांगली में दर्ज कराया गया है.

टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान  माने ने अपनी शिकायत में बताया गया है कि 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर दोनों के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि बहस के दौरान पलाश मुच्छल ने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इस आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया है.

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट में मामले की जड़ एक आर्थिक लेन-देन बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े एक प्रोजेक्ट के लिए पलाश मुच्छल ने विज्ञान से लगभग 25 लाख रुपये लिए थे. तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और यह विवाद टकराव में बदल गया.

सिंगर ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल?

मीडिया से बातचीत में विज्ञान माने ने आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म जल्द पूरी होने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने अपने पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्हें टाल दिया गया और बातचीत के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.

ये पहला मौका नहीं है जब विज्ञान माने और पलाश मुच्छल टकराए हैं. पिछले साल स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद भी क्रिकेटर के बेस्टफ्रेंड ने पलाश पर कई आऱोप लगाए थे. उन्होंने पलाश का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए उनपर चीटिंग का आरोप लगाया था और कहा कि उनका कई लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था. इसके बाद सिंगर ने विज्ञान पर मानहानि का केस भी दायर किया था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *