Protool

1 ही सरनेम वाले 2 सितारों की फिल्म, 2001 में बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, पर हीरो का आजतक नहीं चला सिक्का

Last Updated:

साल 2001 में रिलीज हुई मुझे कुछ कहना है उन रोमांटिक फिल्मों में शामिल है, जिसने 2000 के दशक की शुरुआत में युवाओं के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी. 25 साल पहले आई इस फिल्म में एक ही सरनेम के दो स्टारकिड नजर आए थे. 70-80 के दशक के सुपरस्टार के बेटे ने इस फिल्म से डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

नई दिल्ली. 2001 में आई इस फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म से सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे और टीवी क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने एक्टिंग डेब्यू किया था. सुपरस्टार जितेंद्र के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके बेटे ने भी फिल्मों का रुख किया. उन्होंने इस रोमांटिक फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी.

तुषार कपूर के साथ फिल्म में स्टारकिड करीना कपूर नजर आई थीं. दोनों स्टारकिड पर मेकर्स ने बड़ा दांव लगाया था और उन्हें इस बाजी में जीत मिली. करीना कपूर और तुषार कपूर की रोमांटिक फिल्म मुझे कुछ कहना है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

मासूम प्रेम कहानी, यादगार गाने और फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की वजह से यह फिल्म उस दौर की बड़ी हिट फिल्मों में गिनी गई. फिल्म में करीना और तुषार की केमिस्ट्री ने गजब कर दिया था. दोनों को पर्दे पर इतना पसंद किया गया कि मेकर्स ने एक बार फिर इनके साथ फिल्म बना डाली. हालांकि दूसरी बार में सफलता नहीं मिली. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था. वहीं इसे वाशु भगनानी ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया था. उस समय फिल्म को एक बड़े लॉन्च प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा था, क्योंकि यह तुषार कपूर की पहली फिल्म थी. तुषार दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे हैं और इंडस्ट्री की नजरें उनके डेब्यू पर टिकी हुई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

फिल्म की कहानी करण नाम के एक शर्मीले युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्यार का इजहार करने में संघर्ष करता है. फिल्म में रोमांस के साथ पारिवारिक भावनाओं और हल्के-फुल्के कॉमेडी का भी अच्छा मिश्रण देखने को मिला. करीना कपूर ने पूजा का किरदार निभाया था, जबकि तुषार कपूर के मासूम और सरल अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

हाल ही में फिल्म के 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने एक इमोशनल स्टोरी शेयर की थी. उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के टिकट भी रखे थे. उस दौर में सिंगल स्क्रीन हुआ करते थे और तुषार कपूर ने सिंगल स्क्रीन के टिकट को आजतक सहेज कर रखा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

‘मुझे कुछ कहना है’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने तुषार कपूर को बॉलीवुड में मजबूत शुरुआत दिलाई. वो रोमांटिक हीरो के तौर पर दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे. पहली फिल्म में रोमांटिक हीरो बन अपनी पहचान बनाने वाले तुषार कपूर अपनी सफलता को भुना नहीं पाए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

सुपरहिट से शुरुआत करने के बाद एक्टर अपनी सफलता को कायम नहीं रख पाए. उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गईं और उन्हें इंडस्ट्री में लीड रोल्स मिलने कम हो गए. तुषार कपूर के करियर की बात होती है तो गोलमाल फ्रेंचाइजी उनकी सबसे सफल फिल्मों में रही है. इसके अलावा वो कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिखे थे.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम tusshark89)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *