Last Updated:
प्रिया बापट ने वेब सीरीज से हिंदी दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन उनका सफर कभी आसान नहीं था. छोटे-छोटे किरदारों से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया बापट ने हाल ही में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक बार वो शूटिंग के दौरान काफी असहज हो गई थीं.

नई दिल्ली. प्रिया बापट ने अपनी एक फिल्म का किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार उनका अनुभव इतना बेकार था कि वो इसे कभी नहीं भूलीं. एक्ट्रेस ने याद किया कि कैसे फिल्म के सेट पर सीन के दौरान हीरो उनका फायदा उठाने लगा था. उसने खुद सीन में किसिंग सीन जोड़कर उन्हें असहज कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए प्रिया बापट से उस भयंकर अनुभव को याद किया. वो बताती हैं कि फिल्म के सेट पर वो असहज हो गई थीं. उनका अनुभव इतना खऱाब था कि उन्हें परेशान होकर पति को कॉल करना पड़ा था. एक्ट्रेस को कंफर्टेबल करने के लिए उनके पति कई दिनों तक उनके साथ ही रुके थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

वो कहती हैं कि वो एक फिल्म कर रही थीं जिसमें सिर्फ एक ही किसिंग सीन था. स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान ही उन्हें डाउट हो रहा था, लेकिन फिर भी उन्हें लगा कि उन्हें कुछ नया करना चाहिए. प्रिया बापट को लगा कि उन्हें खुद को चैलेंज करना चाहिए और इसी वजह से उन्होंने किसिंग सीन करने के लिए हां कर दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब शूटिंग की बारी आई तो सिर्फ एक किसिंग सीन के बावजूद एक्टर उसमें बार-बार किसिंग सीन डाल रहा था. वो खुद से गाने को अपनी तरह से आगे बढ़ा रहा था जिसकी वजह से वो काफी असहज हो गई थीं. प्रिया कहती हैं कि उस वक्त वो कुछ नहीं कर पाईं क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आया कि उन्हें क्या करना है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

प्रिया बापट कहती हैं कि वो और उनका को-स्टार एक हो होटल में रुके थे. वो लोग एक ही जगह थे जिसकी वजह से बार-बार वो कॉल करके उन्हें कुछ न कुछ कहता था. वो कभी उन्हें स्वीमिंग सिखाने की बात कहता तो कभी ब्रेकफास्ट, कभी डिनर के लिए इनवाइट करता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

इन सब चीजों से परेशान होकर प्रिया ने अपने पति उमेश कामत को कॉल किया औऱ वो शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे. इसके बाद एक्ट्रेस के पति 3-4 दिन तक उनके साथ ही रहे. वो कहती हैं कि ऐसा उनका एक ही अनुभव रहा है जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

प्रिया बापट को वेब सीरीज में उनके काम के लिए सराहा जाता है. ओटीटी पर बेव सीरीज के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी खास पहचान बनाई. उन्हें ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ और ‘रात जवान है’ में उनके काम के लिए पहचाना जाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

इसके साथ ही वो मराठी फिल्मों का भी जाना-माना नाम है. उन्होंने मराठी सिनेमा में काफी काम किया है. एक्ट्रेस के पति भी रीजनल सिनेमा के दिग्गज हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyabapat)

