Protool

अक्षय कुमार ने ₹1.8 करोड़ ली फीस, फिर भी मेकर्स से ज्यादा से होंगे मालामाल, ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए की बड़ी डील

Last Updated:

अक्षय कुमार बॉलीवुड सुपरस्टार हैं. किसी भी फिल्म में उनका होना हिट की गारंटी माना जाता है. इसलिए मेकर्स उन्हें मुंहमांगी फीस देते रहे हैं. एक समय में वह 100 करोड़ रुपए से ज्यादा फीस ले रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने ‘राम सेतु’ और ‘पृथ्वीराज’ समेत लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दीं. इसके बाद उनकी फीस भी कम हुई.

Aksahy kumar Fee

अक्षय कुमार ने लगातार 7 फ्लॉप के बाद ‘स्काई फोर्स’ से कमबैक किया. इसके बाद से लगातार हिट दे रहे हैं. ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इन दिनों वह ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस तो बहुत कम ली है, लेकिन प्रॉफिट शेयर में हिस्सेदारी की डील की है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए कम फीस नहीं ली है, बल्कि फिल्म की लंबे रनटाइम की कमाई से अपनी इनकम जोड़ने का फैसला किया है. निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की इस कॉमिक एडवेंचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय ने कथित तौर पर सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये फीस ली है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

इंडस्ट्री में चर्चा है कि अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज के बाद इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी रेवेन्यू में भी बड़ा हिस्सा तय किया है. यह डील ट्रेड में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि आजकल मेकर्स बड़े बजट की हिंदी फिल्मों में लागत कम करने के नए तरीके तलाश रहे हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aksahy kumar Fee

अक्षय कुमार के इस फैसले से मेकर्स पर तुरंत आर्थिक दबाव कम होगा और फिल्म को थिएटर्स तक लाने में आसानी होगी. फिल्म ने पहले ही नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेचकर अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल लिया है. एक ट्रेड सोर्स के मुताबिक, “फिलहाल मेकर्स ने ओटीटी, ऑडियो, सैटेलाइट आदि से करीब 120 करोड़ रुपये की डील फाइनल की है.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

सोर्स का कहना है, “ऐसे में थिएट्रिकल इनकम से उन्हें कम रिकवरी करनी होगी. ‘वेलकम’ एक बड़ी फ्रेंचाइजी है. पहले दोनों पार्ट्स, ‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. तीसरे पार्ट को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चूंकि सेकेंडरी राइट्स से पहले ही अच्छी कमाई हो चुकी है, इसलिए मेकर्स फिलहाल राहत महसूस कर सकते हैं.” (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

इन प्री-रिलीज डील्स से फिल्म की बड़ी कमाई पहले ही सुरक्षित हो गई है, जिससे थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही फिल्म को आर्थिक सुरक्षा मिल गई है. इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की बैकएंड डील को लेकर भी चर्चा हो रही है. ट्रेड के मुताबिक, रिलीज के बाद जब कमाई शुरू होगी, तो अक्षय को 72% आईपीआर शेयर मिलेगा, जबकि प्रोड्यूसर के पास 28% हिस्सा रहेगा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

इंडस्ट्री में अक्षय कुमार के इस कदम की सराहना हो रही है क्योंकि उन्होंने अपनी बड़ी फीस लेने में देरी की है और अपनी कमाई को फिल्म की परफॉर्मेंस से जोड़ा है. माना जा रहा है कि इससे प्रोड्यूसर्स को मौजूदा अनिश्चित बॉक्स ऑफिस माहौल में ज्यादा आर्थिक लचीलापन मिलेगा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Aksahy kumar Fee

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी सेलेब्स में से एक हैं. बॉक्स ऑफिस पर उनके नतीजे भले ही समय-समय पर बदलते रहे हों, लेकिन वे हर साल तीन से चार फिल्में रिलीज करते हैं. इस निरंतरता ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सितारों में बनाए रखा है. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अक्षय को इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में गिना जाता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *