Protool

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इन दिनों खबरों में हैं. फिल्म का पहले नाम ‘लाहौर 1947’ था, लेकिन फिर ‘बंटवारा 1947’ नाम रखा गया. हालांकि, फिल्म के ऑफिशियल नेम को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. इसी बीच अब खबरें हैं कि  इस पीरियड ड्रामा का टीजर इसी महीने रिलीज होने वाला है.

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो, मनीष मल्होत्रा को भी अब नहीं कर रहे फॉलो

कब रिलीज होगा टीजर?

पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘टीजर में जबरदस्त ड्रामा, इमोशन्स है. आमिर खान ने नरेशन के लिए वॉइस ओवर किया है और उनकी आवाज को बहुत इम्पैक्ट होगा.’ फिल्म के टीजर के 15 जून को रिलीज होने की खबरें हैं. 

बता दें कि फिल्म के टीजर की रिलीज को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. आमिर खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा सनी देओल के अपोजिट रोल में हैं. वहीं राजकुमार संतोषी फिल्म को बना रहे हैं. राजकुमार संतोषी इससे पहले घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्में बना चुके हैं.

अब ‘बंटवारा 1947’ को लेकर काफी चर्चा है. पिंकविला ने लिखा- फिल्म का टीजर कट हो गया है. टीजर में इमोशन और देशभक्ति देखने को मिलेगी. फिल्म को इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज करने की खबरें हैं. बता दें कि मेकर्स ने कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है. लेकिन कहा जा रहा है कि ‘बंटवारा 1947’ में भारत के बंटवारे के बैकड्रॉप पर कहानी दिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Karuppu Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दहाड़े सूर्या, ‘करुप्पू’ ने रजनीकांत की ‘रोबोट’ को पछाड़ा

फिल्म में अली फजल और शबाना आजमी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. राजकुमार संतोषी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘सनी और मैं लंबे समय से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा है. लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि ये फिल्म घायल, दामिनी और घातक से भी बड़ी होगी. हम स्टूडियो में लाहौर सिटी का सेट क्रिएट कर रहे हैं. ये सेट स्टोरी का पार्ट है और फिल्म का बड़ा हिस्सा वहां शूट होगा.’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *