Protool

शबाना आजमी की तरह खूबसूरत हीरोइन थीं उनकी मां शौकत, एक्टिंग को मानती थी सेटिसफेक्शन, याद कर हुईं भावुक

Last Updated:

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर मां शौकत आजमी को याद कर भावुक पोस्ट लिखा. शबाना ने बताया कि एक्टिंग उनकी और मां की सबसे बड़ी खुशी थी. शबाना ने बताया कि जब उन्होंने मां से पूछा कि लाइफ में उन्हें सबसे ज्यादा खुशी किस में मिली, तो उन्होंने एक्टिंग बताया. अनिल कपूर ने भी शबाना की पोस्ट पर कमेंट किया.

शबाना की तरह खूबसूरत हीरोइन थीं शौकत आजमी, एक्टिंग को मानती थी सेटिसफेक्शनZoom

शबाना आजमी ने मां शौकत आजमी को याद किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी अक्सर अपने माता-पिता की यादों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में उन्होंने अपनी मां शौकत आजमी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया. इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी मां के व्यक्तित्व, उनके अभिनय और जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को याद किया. साथ ही बताया कि उनकी मां को अपने जीवन में सबसे ज्यादा खुशी किस चीज से मिली थी.

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ”वह एक शानदार पत्नी, मां, घर संभालने वाली महिला और अपने करियर में सफल अभिनेत्री थीं. जब वह अपने जीवन के आखिरी दिनों में थीं, तब मैंने उनसे पूछा था कि जिंदगी के किस हिस्से ने उन्हें सबसे ज्यादा संतोष और खुशी दी.”

शबाना आजमी का पोस्ट.

शबाना ने आगे बताया, “इस सवाल के जवाब में मां ने कहा कि अभिनय उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी था. अगर मुझसे भी यही सवाल पूछा जाए, तो मेरा जवाब भी यही होगा.” शबाना की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी.

अनिल कपूर ने शबाना आजमी की पोस्ट पर किया कमेंट

अनिल कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए शौकत आजमी को याद किया और लिखा- ‘उनकी याद आती है.” शबाना आजमी की मां शौकत आजमी भारतीय थिएटर और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं. उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. वह खास तौर पर ‘गरम हवा’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वहीं उनके पिता कैफी आजमी उर्दू साहित्य के सबसे मशहूर कवियों में गिने जाते हैं.

कैफी आजमी के निधन के बाद शौकत ने लिखी आत्मकथा

कैफी आजमी का निधन साल 2002 में हुआ, जिसके बाद शौकत आजमी ने ‘कैफी एंड आई’ नाम से एक आत्मकथा लिखी थी. बाद में इसी किताब पर ‘कैफी और मैं’ नाम का उर्दू नाटक भी बनाया गया था. खास बात यह रही कि इस नाटक में शबाना आजमी ने अपनी ही मां का किरदार निभाया था.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *