Protool

वो 7 दमदार फिल्में, जिनमें माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी से लूटी महफिल, अमर हो गया चौथे नंबर वाली मूवी का किरदार

Last Updated:

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने दशकों लंबे करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुकी हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं माधुरी दीक्षित की ऐसी 7 दमदार फिल्में, जिनमें उनकी बेहतरीन अदाकारी और कातिलाना डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. वैसे तो इस लिस्ट की हर फिल्म लाजवाब है, लेकिन चौथे नंबर पर मौजूद फिल्म में उनका किरदार आज भी दर्शकों की पहली पसंद है. अगर आप माधुरी के जबरा फैन हैं, तो इस वीकेंड इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and cast Must watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

नई दिल्ली. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की नई फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उनके बिल्कुल अलग और अनोखे अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आप ‘मां बहन’ देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उससे पहले आपको माधुरी दीक्षित की इन 7 मूवीज को जरूर देखना चाहिए. इन फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से महफिल लूट ली थी.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

तेजाब: यह वही फिल्म है जिसने माधुरी दीक्षित को रातों-रात बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया था. फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था, जो अपने जालिम पिता के कारण डांस करने पर मजबूर है. माधुरी ने इस रोल में लाचारी और संघर्ष की आग को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा. इसी फिल्म का उनका आइकॉनिक गाना ‘एक दो तीन’ आज भी भारतीय पॉप-कल्चर का एक बड़ा हिस्सा है.

दिल: इस रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को उनके करियर का पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. फिल्म में उन्होंने मधु नाम की एक घमंडी अमीर लड़की का रोल प्ले किया था, जो बाद में प्यार की खातिर एक बेहद समर्पित पत्नी बनती है. शुरुआत में उनका मजेदार नखरेबाज अंदाज और बाद में प्यार के लिए उनका गंभीर विद्रोही रूप, इस फिल्म की असली जान था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

बेटा: इस फिल्म की सफलता के बाद ही माधुरी को बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ का टैग मिला था. फिल्म में उन्होंने सरस्वती नाम की एक पढ़ी-लिखी और समझदार बहू का किरदार निभाया, जो अपनी लालची और शातिर सौतेली सास के जुल्मों के खिलाफ डटकर खड़ी होती है. स्क्रीन पर माधुरी की जबरदस्त मौजूदगी, उनके तीखे डायलॉग्स और कमाल के एक्सप्रेशंस के सामने बाकी सारे बड़े कलाकार फीके पड़ गए थे.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

देवदास: मशहूर तवायफ चंद्रमुखी के किरदार में माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग, अधूरी मोहब्बत और त्याग की एक बेमिसाल मिसाल पेश की थी. इस रोल में उनके चेहरे के भाव, ‘डोला रे डोला’ गाने में ऐश्वर्या के साथ उनका लाजवाब कत्थक डांस और भारी-भरकम डायलॉग्स बोलने का अंदाज इतना जादुई था कि सिनेमा के इतिहास में इस किरदार को हमेशा-हमेशा के लिए अमर बना दिया.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

हम आपके हैं कौन: चुलबुली, नटखट और पूरे परिवार से बेइंतहा प्यार करने वाली ‘निशा’ के किरदार में माधुरी दीक्षित ने जैसे जान फूंक दी थी. इस फिल्म ने उन्हें भारतीय पारिवारिक फिल्मों का सबसे बड़ा चेहरा बना दिया. उनकी बेमिसाल खूबसूरती, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांस सीक्वेंसेस ने 90 के दशक के दर्शकों को दीवाना बना दिया था. यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

दिल तो पागल है: इस फिल्म में माधुरी ने पूजा का किरदार निभाया था, जो प्यार और डांस को भगवान की इबादत मानती है. उन्होंने पर्दे पर मॉडर्न बॉलीवुड एक्ट्रेस की परिभाषा ही बदल दी. फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ उनका जुगलबंदी वाला डांस और शाहरुख खान के साथ उनकी कमाल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया, जिससे यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई.

Madhuri Dixit Maa Behen movie on Netflix, Best movies of Madhuri Dixit to watch right now, Madhuri Dixit top career performances, Maa Behen 2026 release review and castMust watch Bollywood movies of Madhuri Dixit, माधुरी दीक्षित की बेस्ट फिल्में, मां बहन नेटफ्लिक्स मूवी, माधुरी दीक्षित आइकॉनिक रोल्स, ओटीटी पर माधुरी दीक्षित की फिल्में, माधुरी दीक्षित सुपरहिट मूवी लिस्ट

पुकार: इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में माधुरी ने अंजलि नाम का ग्रे-शेड किरदार निभाया था. वह प्यार में रिजेक्ट होने के बाद जलन और गुस्से में अनजाने में एक आतंकवादी साजिश का हिस्सा बन जाती है. फिल्म में उनके द्वारा दिखाए गए पछतावे, बेबसी और आखिर में देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने के जज्बे ने दर्शकों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *