Last Updated:
बॉलीवुड में अपने टैलेंट के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी का आज बर्थडे हैं. बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन ने अपने करियर में कई आइटम डांस नंबर्स भी किए हैं. आज उनके जन्मदिन पर उनके कुछ खान गानों की बात करते हैं. इनमें से एक में तो उन्होंने यूपी और बिहार ही लूट लिया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज 51 साल की हो चुकी हैं. अपने अब तक के करियर में वह तकरीबन हर तरह के रोल निभा चुकी हैं. तीन दशक लंबे करियर में शिल्पा ने कई डांस नंबर्स भी किए हैं. इनमें एक तो आज भी लोगों की जुबान पर हैं.

साल 1994 में आई फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में शिल्पा के काम को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म का एक गाना भी काफी हिट हुआ था. वो गाना है, चुरा के दिल मेरा गोरिया चली. इस गाने में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया था. शिल्पा की एनर्जी और डांस मूव्स की वजह से भी गाना चर्चा में रहा.

साल 1999 में शिल्पा की फिल्म शूल रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक गाने में तो शिल्पा ने अपने ठुमको से यूपी और बिहार दोनों हिला दिए थे. वो गाना है, दिलवालें के दिल का करार लूटन, मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने. ये गाना शिल्पा शेट्टी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1999 में शिल्पा की फिल्म शूल रिलीज हुई थी. इस फिल्म के एक गाने में तो शिल्पा ने अपने ठुमको से यूपी और बिहार दोनों हिला दिए थे. वो गाना है, दिलवालें के दिल का करार लूटन, मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने. ये गाना शिल्पा शेट्टी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था.

साल 2000 में आई अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म धड़कन तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. एक गाना दिल ने ये कहा है दिल से में शिल्पा के शानदार एक्सप्रेशंस और उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी. आज भी ये गाना लोगों की धड़कनें बढ़ा देता है.

शिल्पा शेट्टी की साल 2006 में आई फिल्म शादी करके फंस गया यार का गाना दीवाने दिल को जाने जा भले ही बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं रहा था. लेकिन शिल्पा के फैंस के बीच इसकी अलग पहचान है. उनके ग्लैमरस लुक और शानदार डांस ने इसे यादगार बना दिया.

साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना में शिल्पा शेट्टी ने कैमियो किया था. इस फिल्म के एक गाने शट अप एंड बाउंस में भी शिल्पा ने ग्लैमर का तड़का लगाया था. रिलीज होते ही यह गाना पार्टी एंथम बन गया और आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.

बता दें शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने करियर में गोविंदा, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे स्टार संग कई हिट फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं.

