Last Updated:
Most Evergreen Sad Song : जब प्यार में दिल टूट जाता है तो दर्द भरा गाना ही सहारा बनता है. वही मरहम का काम काम करता है. बॉलीवुड में हर समय में हर दौर में दर्द भरे गाने बनते रहे हैं. ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ से लेकर ‘दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफाएं मेरी याद करोगी’ जैसे गाने हमेशा टूटे दिल आशिकों की पहली पसंद रहे हैं. इन गानों को याद करके, इन्हें गुनगुना करके अक्सर प्रेमी अपने दिल का दर्द हल्का कर लेते हैं. सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम का ऐसा ही एक दर्द भरा एल्बम 2000 के दशक में आया था. इस एल्बम ने सभी गाने दर्द भरे थे. उनकी आवाज का ऐसा जादू चला कि तहलका मच गया. इस सदी का सबसे कल्ट सॉन्ग समझा जाता है. आज भी इस गाने को सुनते ही दिल भर आता है. यह दर्द भरा कल्ट सॉन्ग कौन था और एल्बम कौन सा था, आइये जानते हैं इस खास पेशकश में….
Most Evergreen Sad Song : जब प्यार में दिल टूट जाता है तो दर्द भरा गाना ही सहारा बनता है. वही मरहम का काम काम करता है. बॉलीवुड में हर समय में हर दौर में दर्द भरे गाने बनते रहे हैं. ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ से लेकर ‘दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफाएं मेरी याद करोगी’ जैसे गाने हमेशा टूटे दिल आशिकों की पहली पसंद रहे हैं. इन गानों को याद करके, इन्हें गुनगुना करके अक्सर प्रेमी अपने दिल का दर्द हल्का कर लेते हैं. सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम का ऐसा ही एक दर्द भरा एल्बम 2000 के दशक में आया था. इस एल्बम ने सभी गाने दर्द भरे थे. उनकी आवाज का ऐसा जादू चला कि तहलका मच गया. इस सदी का सबसे कल्ट सॉन्ग समझा जाता है. आज भी इस गाने को सुनते ही दिल भर आता है. यह दर्द भरा कल्ट सॉन्ग कौन था और एल्बम कौन सा था, आइये जानते हैं इस खास पेशकश में….
2000 के दशक में कई रोमांटिक गाने आए. रोमांटिक गानों के बीच सोनू निगम के पिता का एक एल्बम मार्केट में आया था. यह बात दिसंबर 2004 की है. सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम की गायकी के बारे में पहली बार पूरी दुनिया ने जाना. उन्हें टी-सीरीज ने मौका दिया था. भूषण कुमार ने पहली बार अगम कुमार निगम की आवाज को घर-घर तक पहुंचाया. इस एल्बम का नाम ‘बेवफाई था. एल्बम में सभी गाने दर्द भरे थे. हर गाना सुपरहिट था. एल्बम का एक गाना आज भी कल्ट सॉन्ग माना जाता है. इस गाने में जो दर्द है, जो टूटे दिल की दास्तां है, उसे इस तरह से बयां किया गया कि हर आशिक को ऐसा लगा जैसे यह दर्द उसका अपना है. वो गाना था : शुक्रिया-शुक्रिया दर्द जो तुमने दिया. यह गाना आज भी टूटे दिल आशिकों की पहली पसंद बना हुआ है.
‘बेवफाई’ एल्बम के संगीतकार निखिल-विनय थे. निखिल-विनय का पूरा नाम निखिल कामत-विनय तिवारी है. निखिल-विनय ने ही ‘बेवफा सनम’ (1995) फिल्म में अपना म्यूजिक दिया था. ‘वेवफा सनम’ के ज्यादातर गाने दर्द भरे थे जिसमें से ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’, ‘वफा ना रास आई’ और ‘घर जला है मेरा, क्या बिगड़ा तेरा’ जैसे सैड सॉन्ग थे. निखिल-विनय ने 90 के दशक में नदीमश्रवण जैसा ही कुछ म्यूजिक दिया. निखिल-विनय ने ही ‘तुम बिन’ जैसी कल्ट हिट मूवी का संगीत तैयार किया था. उनके बने गाने आज भी प्रेमी गुनगुनाते हैं. उनकी फिल्मों को याद करते हैं.
‘बेवफाई’ एल्बम में कुल 8 गाने थे. ये गाने थे : ऐ आसमान तू बता, ऐ दि ऐ दिल तू उसे भूल जा, भुला ना सकोगे मुझे, कब तक याद करूं मैं उसको, कब तक अश्रु बहाऊं, शुक्रिया शुक्रिया, तुझमें और तेरी याद में बस फर्क है इतना, उसका उतना नाम हुआ है और ये मेरे इश्क का सिला है. ‘शुक्रिया-शुक्रिया’ गाना सबसे ज्यादा पॉप्युलर हुआ. पिछले 22 साल से यह गाना टूटे दिल आशिकों का फेवरेट बना हुआ है. गाना अभिनेता गौतम रोडे पर फिल्माया गया था.
इस एल्बम की सफलता के बाद ‘बेवफाई’ सीरीज के 6 एल्बम लॉन्च किए गए थे. अगला एल्बम 2007 में ‘फिर बेवफाई’ के नाम से रिलीज किया गया था. गानों में अगम कुमार निगम-तुलसी कुमार की आवाजें थी. तुलसी कुमार म्यूजिक किंग गुलशन कुमार की बेटी हैं. ‘फिर बेवफाई में कुल 10 गाने थे. ये गाने थे : वो किसी और से मिलके आ रहे हैं, हर कसम तोड़ दी आज तुमने, रोते-रोते यूं ही रात गुजर जाती है, इश्क ना करना, ऐ मेरे दिल बता, मुझसे जो दूर है, मेरे दिल की आवाज, किसी और के नाम की, बड़ी दूर चला और तू प्यार किस्से ना. इनमें से वो किसी और से मिलके आ रहे हैं, हर कसम तोड़ दी आज तुमने, रोते-रोते यूं ही रात गुजर जाती है, इश्क ना करना गाने खूब मकबूल हुए.
इन एल्बम की सफलता के बाद अगम कुमार निगम रातोंरात चर्चा में आ गए. फिर संगीत प्रेमियों को पता चला कि वो बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के पिता है. अगम कुमार निगम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी यूएसपी ही दर्द भरे गाने हैं. मैं रफी साहब के दर्दभरे गाने गाया करता था. जब टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने मेरे शो के वीडियो देखे तो उसने बेवफाई एल्बम के लिए मुझे सिलेक्ट कर लिया. मेरे बेटे सोनू निगम के जरिए मुझसे संपर्क किया. पहले एक एल्बम की बात थी. जब वो हिट हो गया तो दूसरी एल्बम ‘फिर बेवफाई’ के नाम से आया. फिर ‘वो बेवफा’ समेत 6 एल्बम मेरे आए.’
अगम कुमार निगम ने आगे बताया, ‘जब से मैंने होश संभाला, सिर्फ गाने गाए. यही मेरा प्रोफेशन रहा. मैं फरीदाबाद से हूं. मुंबई आया. अनवर-अनूप जलोटा के साथ मैंने शोज किए हैं. शो के दौरान मैंने हमेशा अपना व्यवहार बहुत अच्छा रखा. मुझे मोहम्मद रफी और मुकेश के गाने बहुत पसंद थे.’
अपने संघर्ष और सोनू निगम के बारे में उन्होंने कहा था, ‘मैं मुंबई में था. इससे सोनू को बहुत सपोर्ट मिला. कई लोगों को लगता है कि मैं मुंबई में सोनू निगम के चलते आया जबकि ऐसा नहीं है. मैं पहले से ही मुंबई में था. मैंने अपने जीवन की गलतियों के बारे में उसे बताया. मैं कभी किसी म्यूजिक डायरेक्टर के घर नहीं गया. बहुत ही सेल्फ रेस्पेक्ट वाला आदमी हूं पर बेटे सोनू को कहा कि सबसे मिलो और काम मांगो.’
About the Author

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as a News Editor in News 18 Hindi Digita…और पढ़ें

