Protool

वीकेंड पर नहीं होंगे बोर, रिलीज हो रहीं ये 7 दमदार फिल्में, एक्शन-हॉरर-कॉमेडी का है भरपूर तड़का

Last Updated:

अगर आप वीकेंड पर थिएटर जाकर नई फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. 15 से 17 मई के बीच अलग-अलग भाषाओं की 7 भारतीय फिल्में आ रही हैं. इनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और हॉरर जैसी हर तरह की फिल्में शामिल हैं.

नई दिल्ली. 15 मई से 17 मई के बीच अलग-अलग भाषाओं की ये 7 फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है. इनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, हॉरर और ड्रामा हर तरह की फिल्में शामिल हैं. ये फिल्में आपके वीकेंड बेहतरीन बना देंगी.

पहली है, ‘वधाला’. तेलुगु थ्रिलर फिल्म वधाला 14 मई यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में जगपति बाबू, लाया और ऋतिका श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी एक स्टूडेंट पर बेस्ड है, जिसे एक डॉक्टर से जुनूनी लगाव हो जाता है.

 Karuppu: Starring Suriya, Trisha Krishnan and RJ Balaji, Karuppu is a Tamil action film helmed by RJ Balaji. The film hit the theatres on May 14.

दूसरी है, करुप्पु, साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु भी 14 मई को थिएटर में रिलीज हो चुकी है. सूर्या और तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी की इस तमिल फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने ही किया है. फिल्म आपका दिल जीत लेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Pati Patni Aur Woh Do: The film serves as a spiritual sequel to the 2019 film Pati Patni Aur Woh. Starring Ayushmann Khurrana, Wamiqa Gabbi, Sara Ali Khan, and Rakul Preet Singh, the film is a situational comedy in its purest, most classic form. The film will release on May 15.

आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ कल यानी 15 मई को थिएटर में धमाल मचाने आ रही है.फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में नजर आने वाली है. 2019 में आई फिल्म का स्पिरिचुअल का ये सीक्वल है.

 Aakhri Sawal: Directed by National Award-winning filmmaker Abhijeet Mohan Warang, the plot revolves around a professor who has been accused by his student of bias after he rejects the student’s RSS thesis. Featuring Sanjay Dutt, Namashi Chakraborty, Sameera Reddy, Trisha Choudhury, Amit Sadh and Neetu Chandra, the film will hit the theatres on May 15.

‘आखिरी सवाल’, संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध और नीतू चंद्रा स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को अभिजीत मोहन वरंग ने डायरेक्ट किया है.

Shera: Directed by Savio Sandhu, Shera is an upcoming Punjabi action drama starring Parmish Verma in the lead role. Packed with high-octane action, the film revolves around themes of power, courage, and loyalty. Shera is slated for release on May 15.

अगर आप पंजाबी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो शेरा आपके लिए परफेक्ट फिल्म है, सैवियो संधू के निर्देशन में बनी शेरा एक अपकमिंग पंजाबी एक्शन ड्रामा फिल्म है. परमिश वर्मा के अभिनय से सजी यह एक्शन ड्रामा 15 मई को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है. फिल्म में पावर, वफादारी और हिम्मत की कहानी दिखाई गई है.

Shivam Shivam: The 1989 File Case: Set in Lanka, this upcoming Telugu-language film stars Dinesh Kumar Kadhambala, Ansu Ponnchen, and Vemuluri Rajashekar. The story explores a village where oppression and violence challenge the very idea of freedom. The film is scheduled to release on May 15. (Image: IMDb)

तेलुगु फिल्म शिवम शिवम: द 1989 फाइल भी 15 मई को रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हिंसा और अत्याचार लोगों की जिंदगी को प्रभावित करते हैं. फिल्म में दिनेश कुमार कधंबाला, अंसू पोंनचेन और वेमुलुरी राजशेखर नजर आएंगे.

 IIZ: Indian Institute Of Zombies: This horror-comedy revolves around a sudden zombie outbreak at a prestigious Indian engineering campus. Directed by Alok Kumar Dwivedi and Gaganjeet Singh, the film features Mohan Kapur, Ranjan Raj, Shivani Paliwal, Shantanu Anam, and Jessey Lever in key roles. The movie is set to hit theatres on May 15.

अगर आपको हॉरर-कॉमेडी पसंद है, तो आईआईजेड: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ जॉम्बीज देख सकते हैं. फिल्म में एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में अचानक जॉम्बी आउटब्रेक हो जाता है, जिसके बाद कहानी मजेदार मोड़ लेती है. फिल्म 15 मई को रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *