Protool

‘वह बार-बार सभी से कहते थे’, मौसमी चटर्जी ने बताया जीतेंद्र के इंडस्ट्री में टिकने का राज, रीना रॉय ने की तारीफ

Last Updated:

मौसमी चटर्जी और रीना रॉय ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में जीतेंद्र की समय की पाबंदी और मेहनत की तारीफ की. मौसमी ने कहा इसी अनुशासन से वे लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहे. वहीं, रीना रॉय ने बताया कि जीतेंद्र सेट पर लोगों से पहले तैयार हो जाते थे. अगर होटल में रहते थे, तो एक घंटा पहले ही तैयार होकर लोगों को उठाते थे.

ख़बरें फटाफट

'वह बार-बार सभी से कहते थे', मौसमी ने बताया जीतेंद्र की सक्सेस का सीक्रेटZoom

मौसमी चटर्जी ने जीतेंद्र के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया.

मुंबई. हिंदी सिनेमा के दिग्ज स्टार जीतेंद्र अपने दमदार एक्टिंग, मेहनत और भरपूर एनर्जी के लिए जाने जाते थे. उनसे जुड़े बातों को आज भी लोग बड़ी ही दिलचस्पी के साथ जानना चाहते है. इस कड़ी में दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने जीतेंद्र को लेकर कई किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि जीतेंद्र अपने काम को लेकर इतने अनुशासित थे कि शूटिंग शुरू होने से एक घंटा पहले ही पूरी तरह तैयार हो जाया करते थे. दरअसल, मौसमी, रीना रॉय के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थीं

इस दौरान मौसमी चटर्जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए जीतेंद्र के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए. मौसमी ने कहा, ”जीतेंद्र बेहद मेहनती कलाकार थे और निर्माता-निर्देशकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते थे.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ”जीतेंद्र ‘प्रोड्यूसर के आदमी’ थे, क्योंकि वह कभी भी अपने काम में लापरवाही नहीं करते थे.”

मौसमी चटर्जी ने बताया, ”अगर शूटिंग की पारी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होनी होती थी, तो जीतेंद्र सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरी तरह तैयार होकर सेट पर पहुंच जाते थे. वह बाकी कलाकारों और टीम के लोगों को भी समय पर तैयार होने के लिए कहते थे. वह बार-बार सभी से कहते थे कि जल्दी तैयार हो जाओ ताकि शूटिंग समय पर शुरू हो सके.”

रीना रॉय ने बताया जीतेंद्र सबको जल्दी उठा देते थे

वहीं, रीना रॉय ने भी जीतेंद्र की इस आदत की तारीफ की. रीना रॉय ने कहा, ”जब पूरी टीम किसी दूसरी जगह बाहर शूटिंग के लिए जाती थी, तब भी जीतेंद्र सबसे पहले तैयार रहते थे. वह होटल के रिसेप्शन से फोन करके बाकी कलाकारों को उठाते और कहते कि आउटडोर शूटिंग के लिए निकलना है, इसलिए जल्दी रेडी हो जाओ.”

मौसमी चटर्जी ने बताए जीतेंद्र की सक्सेस के राज

मौसमी चटर्जी ने आगे कहा, ”जीतेंद्र इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में इसलिए टिक पाए, क्योंकि उनमें मेहनत और समय की पाबंदी दोनों थीं. उस दौर में हर अभिनेता ऐसा नहीं था. कुछ कलाकार अपनी मर्जी से बहुत देर से सेट पर पहुंचते थे, जिससे शूटिंग में देरी होती थी.”

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *