Protool

‘राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं’, राहुल गांधी संग शादी की अफवाह पर भड़कीं कंगना रनौत, जमकर लगाई क्लास

Last Updated:

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने मीम पेज पर अपना गुस्सा निकाला. मीम पेज ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की शादी की झूठी अफवाह फैलाई थी और जैसे ही कंगना का ध्यान इसपर पड़ा उन्होंने नाराजगी जाहिर की. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को सबक सिखाते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की इज्जत नहीं है.

ख़बरें फटाफट

 'शर्म आनी चाहिए उन लोगों को...' राहुल गांधी संग शादी की अफवाह पर भड़कीं कंगनाZoom

कंगना रनौत ने शादी की अफवाह फैलाने वालों को ट्रोल किया है.

नई दिल्ली. कंगना रनौत आमतौर पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी राय रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक मीम पेज पर गुस्सा फूटा है. मीम पेज ने एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन की शादी की अफवाह फैलाई थी. उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी साफ तौर पर जाहिर करते हुए कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं है.

राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इसी बीच एक मीम पेज ने कंगना रनौत का एक फर्जी कमेंट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ‘अगर राहुल गांधी बीजेपी जॉइन करेंगे तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं’. अब जैसे ही कंगना रनौत की नजर में ये पोस्ट आया उन्होंने मीम पेज पर अफवाह फैलाने वाले की क्लास लगाई.

कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस तरह की झूठी और स्तरहीन खबरें न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है. कंगना रनौत ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘ये कितनी घटिया बात है. राजनीति में भी महिलाओं की इज्जत नहीं है. ऐसी झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर शर्म आनी चाहिए’.

अब दूसरी ओर कंगना रनौत के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म क्वीन का सीक्वल सुर्खियों में है. लेकिन क्वीन का सीक्वल नए नाम से आने वाली है. इन दिनों वो अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस प्रोजेक्ट को निर्देशक विकास बहल संभाल रहे हैं, जिन्होंने फिल्म के लेखन, निर्देशन और को-प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए तीन महीने का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया गया है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *