Protool

मां से 500 रुपये लेकर घर से निकला था एक्टर, गर्लफ्रेंड ने देखा था आखिरी बार, 10 साल से नहीं मिला कोई सुराग

Last Updated:

बॉलीवुड की कई कहानियां पर्दे पर खत्म हो जाती हैं, लेकिन कुछ किस्से असल जिंदगी में भी रहस्य बन जाते हैं. ऐसा ही एक नाम है विशाल ठक्कर का, जो मां से 500 रुपये लेकर घर से निकले थे, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटे. ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में नजर आए इस एक्टर को लापता हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. एक्टर की गर्लफ्रेंड की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी.

Vishal Thakkar, Vishal Thakkar missing case, Munna Bhai MBBS actor missing, Vishal Thakkar latest news, Vishal Thakkar disappeared, Bollywood missing actor, Vishal Thakkar girlfriend, Vishal Thakkar mystery, Munna Bhai MBBS actor Vishal Thakkar, Vishal Thakkar 10 years missing

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जो कभी बड़े स्टार नहीं बन पाए, लेकिन छोटे किरदारों से भी अपनी छाप छोड़ गए. इन्हीं में एक नाम विशाल ठक्कर का भी है. 2000 के दशक में विशाल कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए और अपनी अलग पहचान बनाई.

Munna Bhai MBBS

विशाल ठक्कर को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली. इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी अहम भूमिका में थे. विशाल ने उस युवक का रोल निभाया था, जो अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करता है. स्क्रीन पर उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन दर्शकों को याद रह गया.

Vishal Thakkar

विशाल ‘चांदनी बार’ और ‘टैंगो चार्ली’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे. टीवी ऑडियंस ने उन्हें पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी देखा था. हालांकि, विशाल अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा रहस्यमयी तरीके से गायब होने की वजह से चर्चा में आ गए. करीब 10 साल पहले वह अचानक लापता हो गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vishal Thakkar

विशाल 31 दिसंबर 2015 की रात घर से फिल्म ‘स्टार वॉर्स’ देखने निकले थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने रात करीब 10:30 बजे अपनी मां से 500 रुपये लिए और मुंबई के मुलुंड स्थित घर से निकल गए. विशाल ने इसके बाद 1 जनवरी 2016 को रात करीब 1 बजे अपने पिता को मैसेज कर बताया कि वह पार्टी में जा रहे हैं और सुबह तक वापस आ जाएंगे. लेकिन इसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आए. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विशाल को आखिरी बार उनकी गर्लफ्रेंड ने 1 जनवरी की सुबह करीब 11:45 बजे घोड़बंदर रोड पर देखा था. उन्होंने वहां से अंधेरी के लिए ऑटो लिया था, जहां उन्हें किसी शूट पर जाना था. इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया.

Vishal Thakkar

पुलिस ने अस्पतालों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन विशाल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. उनके बैंक अकाउंट में भी उस समय के बाद कोई लेन-देन दर्ज नहीं हुआ. परिवार ने विशाल की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन उस वक्त मामला ज्यादा सुर्खियों में नहीं आ पाया. बाद में सोशल मीडिया पर यह केस फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना.

Vishal Thakkar

शुरुआती जांच में पुलिस को विशाल की गर्लफ्रेंड पर शक था, लेकिन पूछताछ के दौरान कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया. जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह अब तक साफ नहीं हो पाया कि मामला हत्या, अपहरण या खुद से कहीं चले जाने का था.

Vishal Thakkar

मामले का एक और हैरान करने वाला पहलू यह था कि विशाल के गायब होने से करीब 3 महीने पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उन पर रेप का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और शिकायत वापस ले ली गई.

Vishal Thakkar

चौंकाने वाली बात यह भी रही कि विशाल के लापता होने के कुछ महीनों बाद उनकी गर्लफ्रेंड अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. आज विशाल ठक्कर को गायब हुए 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. यही वजह है कि उनका मामला बॉलीवुड के सबसे रहस्यमयी मामलों में गिना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *