Last Updated:
Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश स्टारर फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है, लेकिन खबर आ रही है कि रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘रामायण’ ये खास कीर्तिमान हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

नई दिल्ली. ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही यह फिल्म सिर्फ अपने स्टारकास्ट या बजट की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने विशाल पैमाने के कारण भी चर्चा में है. फिल्म भारी भरकम बजट में इंटरनेशनल लेवर पर तैयार की जा रही है.

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा प्रोजेक्ट पर 10,000 से ज्यादा क्रू मेंबर काम कर रहे हैं. नितेश तिवारी की ‘रामायण’, अब तक की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में शामिल है. 10,000 क्रू मेंबर के साथ बनने वाली फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. ये अबतक की सबसे भव्य और ग्रैंड बॉलीवुड फिल्म है.

फिल्म के निर्माण में प्रोडक्शन डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन, कॉस्ट्यूम, मेकअप और रिसर्च जैसी कई टीमों के स्पेशलिस्ट जुड़े हुए हैं. भारत के साथ-साथ विदेशों से भी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, ताकि महाकाव्य ‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर की भव्यता के साथ पर्दे पर उतारा जा सके.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बताया जा रहा है कि फिल्म में अत्याधुनिक तकनीक, भव्य सेट्स और बारीक वर्ल्ड-बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मेकर्स इसे केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में दुनिया के सामने रखेगा.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों की धूम देखने को मिलेगी. फिल्म में रणबीर कपूर -राम, साई पल्लवी- सीता, यश -रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है.

बता दें, ‘रामायण’ साई पल्लवी की दूसरी हिंदी फिल्म है. इस साल एक्ट्रेस ने ‘एक दिन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आईं. जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

अब रामायण की बात करें, तो लीड एक्टर्स के अलावा भी इसमें भारी भरकम स्टारकास्ट दिखने वाली है. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. खास बात यह है कि यश इस फिल्म के सह-निर्माताओं में भी शामिल हैं.

फिल्म में सनी देओल ने हनुमान, रवि दुबे ने लक्ष्मण, अरुण गोविल ने राजा दशरथ, लारा दत्ता ने कैकेयी, शीबा चड्ढा ने मंथरा, इंदिरा कृष्णन ने कौशल्या, कुणाल कपूर ने भगवान इंद्र का किरदार अदा किया है. रवि दुबे इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं.

