Protool

रणबीर-आलिया के सपोर्ट में उतरे इम्तियाज अली, आउटसाइडर्स के सफर को बताया आसान, बोले-‘उनके लिए ज्यादा मुश्किल था’

Last Updated:

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस कोई नई नहीं है. फिल्मी परिवारों से आने वाले सितारों और बाहर से अपनी जगह बनाने वाले कलाकारों के बीच तुलना अक्सर होती रहती है. कई बार यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है, तो कभी इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस पर अपनी राय रखते नजर आते हैं.

Imtiaz ali Deepika

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री में बाहरवालों और अंदरवालों की बहस के बीच अब इम्तियाज अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू से तहलका मचा दिया है. डायरेक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर के लोगों के सफर को ज्यादा मुश्किल बताया है. वो कहते हैं कि बाहरवालों के लिए चीजें आसान होती हैं.

Imtiaz ali Deepika

अब निर्देशक इम्तियाज अली ने इस बहस पर अपनी सोच साझा करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का खुलकर समर्थन किया है. जूम को दिए इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने कहा कि आम धारणा के उलट, फिल्मी परिवारों से जुड़े कलाकारों के सामने अपनी अलग पहचान बनाना ज्यादा मुश्किल होता है.

Bollywood celebs who dont have Indian citizenship, diljit dosanjh, Alia Bhatt, katrina kaif, Nora Fatehi, Nargis Fakhri, Sunny Leone, Imran Khan, Amy Jackson, Sapna Pabbi, विदेशी पासपोर्ट, इंडिया की नागरिकता

उनके मुताबिक, ऐसे कलाकारों पर अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव रहता है और उनकी तुलना लगातार अपने माता-पिता या रिश्तेदारों से की जाती है. डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि आलिया, रणबीर और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग, जो फिल्मी परिवारों में पैदा हुए हैं, उन्हें ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके आसपास ही सफलता के उदाहरण होते हैं’.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इम्तियाज अली आगे कहते हैं, ‘उन्हें खुद को सफल साबित करने के लिए अपने पिता, चाचा और मां से भी मुकाबला करना पड़ता है. बाहर से आने वालों के लिए यह सफर मेरे जैसे लोगों के लिए आसान होता है’. उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार टैलेंट ही लोगों की सोच बदलता है, चाहे कोई भी लेबल क्यों न हो. उनके मुताबिक, लगातार अच्छा प्रदर्शन ही नेपोटिज्म की बहस को खत्म करता है.

इम्तियाज का मानना है कि आखिरकार किसी कलाकार की असली पहचान उसका काम तय करता है. उन्होंने कहा कि किसी को सिर्फ “नेपो किड” कहकर उसकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर कोई अभिनेता लगातार बेहतरीन काम करता है, तो दर्शक भी उसकी मेहनत और प्रतिभा को स्वीकार कर लेते हैं.

इम्तियाज का मानना है कि आखिरकार किसी कलाकार की असली पहचान उसका काम तय करता है. उन्होंने कहा कि किसी को सिर्फ “नेपो किड” कहकर उसकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अगर कोई अभिनेता लगातार बेहतरीन काम करता है, तो दर्शक भी उसकी मेहनत और प्रतिभा को स्वीकार कर लेते हैं.

रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज वह सिर्फ कपूर खानदान के मेंबर नहीं, बल्कि अपनी अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में शुमार हैं. वहीं, आलिया भट्ट के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि उन्हें मिलने वाले मौके सिर्फ पारिवारिक पृष्ठभूमि की वजह से नहीं, बल्कि उनकी क्षमता की वजह से हैं.

इम्तियाज का कहना है कि अगर कोई कलाकार अच्छा काम करता है, तो दर्शक चाहते हैं कि उसे और बेहतर किरदार मिलें. डायरेक्टर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम किया है. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें समय के साथ कल्ट फिल्मों का दर्जा मिला. वहीं, आलिया भट्ट के करियर की सबसे अहम फिल्मों में शामिल ‘हाईवे’ का निर्देशन भी इम्तियाज ने ही किया था.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा में दिलजीत दोसांझ, शारवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *