Protool

‘मैं सड़क पर छोड़ दिया गया कोई बेसहारा नहीं हूं’, फेक वीडियो पर भड़का 90 के दशक का स्टार, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

Last Updated:

फिल्म आशिकी फेम राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी आर्थिक तंगी और बदहाली को लेकर चल रहे फर्जी वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताया है. एक्टर ने स्पष्ट किया कि वह सड़क पर कोई लावारिस इंसान नहीं हैं और उनके पास गाड़ी-बंगला जैसी सभी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि ऑटो में सफर करना उनकी निजी पसंद है और उनकी बहन-जीजा उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं. राहुल ने फैंस से अपील की है कि वे मदद के नाम पर फैलाए जा रहे ऐसे भ्रामक वीडियो पर भरोसा न करें.

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

नई दिल्ली. ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इस बीच उन्होंने अपनी खराब सेहत और तंगहाली को लेकर चल रही खबरों को पूरी तरह गलत करार दिया है. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता ने साफ किया कि वह न केवल शारीरिक रूप से फिट हैं, बल्कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल भी की जा रही है.

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

राहुल रॉय ने उन लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है जो उनके नाम पर मदद करने का झूठा दावा कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी बाहरी आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है और फैंस ऐसी भ्रामक बातों पर विश्वास न करें. इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स पर भी जमकर निशाना साधा है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने बताया कि उनकी बहन हरिमा प्रियंका और जीजा रोमीर सेन उनकी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं. वे अपनी बहन के घर पर ही रहते हैं. राहुल ने लिखा, ‘आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे प्यार और समर्थन दिया. मैं सुरक्षित हूं. हमारा प्यारा परिवार है और मेरी बहन मुझसे बहुत प्यार करती है.’ (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

राहुल रॉय ने अपने जुड़वां भाई रोहित रॉय का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका भाई कनाडा में रहता है और करीब नौ साल से दोनों भाई मिल नहीं पाए हैं. राहुल ने कहा कि उनके पास कपड़े, जूते, खाना, कार सब कुछ है. वह सड़क पर छोड़े गए कोई बेसहारा व्यक्ति नहीं हैं. (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

राहुल रॉय ने फेक वीडियो बनाने वालों और ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि जो रील्स सामने आ रही हैं, वो सच नहीं हैं. मुझे सादगी से रहना और साधारण कपड़े पहनना पसंद है. यह मेरी निजी पसंद है. मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता और कभी-कभी ऑटो से यात्रा करता हूं, क्योंकि यह आसान और तेज है. ये सब मेरी अपनी पसंद है. (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

अभिनेता ने फॉलोअर्स से गुजारिश की कि वे केवल उनके आधिकारिक अकाउंट पर ही भरोसा करें. इसके अलावा किसी और पर नहीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक किसी न्यूज चैनल, पॉडकास्ट या यूट्यूबर को इंटरव्यू नहीं दिया है. (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

राहुल रॉय ने आगे लिखा, ‘मैंने अच्छे काम का इंतजार किया, लेकिन नहीं मिला. इसलिए मैं जो काम मिल रहा है, उसे कर रहा हूं. मैं हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकता. मुझे अपने कोर्ट केस भी देखने हैं. सकारात्मक रहें. अगर मुझे कोई अच्छी फिल्म मिली तो आप मुझे फिर से पर्दे पर देखेंगे. तब तक मैं जो काम कर रहा हूं, उसे देखते रहें.’ (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Rahul Roy, Aashiqui actor Rahul Roy, Rahul Roy trolls, fake video makers, Rahul Roy lifestyle, Rahul Roy news, राहुल रॉय, आशिकी फिल्म, राहुल रॉय ट्रोलर्स, राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक, राहुल रॉय न्यूज

बताते चलें कि साल 2020 में राहुल रॉय को लेकर एक परेशान करने वाली खबर आई थी. कारगिल में अपनी फिल्म एलएसी – लिव द बैटल की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया था. हालत बिगड़ते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके दिमाग और हार्ट की एंजियोग्राफी की थी. पिछली बार वह 2023 की फिल्म आगरा में नजर आए थे. (फोटो साभार: Instagram@officialrahulroy)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *