Last Updated:
साल 1968 में वहीदा रहमान की एक सुपरहिट फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में वहीदा ने एक ऐसी आदर्श पत्नी का रोल निभाया था, जिसकी लोग आज भी मिसाल देते हैं. फिल्म के हीरो की वजह से मेकर्स का काफी नुकसान हुआ था.

नई दिल्ली. वहीदा रहमना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. 60-70 के दशक की खूबसूरत और कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार वहीदा रहमान ने साल 1968 में एक यादगार रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ मनोज कुमार भी नजर आए थे.

वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है. अपने करियर में उन्होंने हर बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कमाई के मामले में भी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. अपने करियर में उन्होंने हर तरह के रोल निभाए हैं.

लेकिन साल 1968 में उन्होंने डायरेक्टर राम माहेश्वरी की फिल्म नील कमल में काम किया था. फिल्म में मनोज कुमार-राज कुमार जैसे दिग्ग्ज स्टार भी नजर आए थे. इस फिल्म का एक गाना तो अमर हो गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, इस फिल्म में उन्होंने सीता नाम की एक आदर्श बहू का किरदार निभाया था. फिल्म में मनोज कुमार ने छोटा सा रोल निभाया था. वह वहीदा के पति के रोल में नजर आए थे. फिल्म हिट साबित हुई थी.

फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित होती है, इसमें उनके पिछले जन्म के प्रेमी का रोल दिग्गज अभिनेता राजकुमार ने निभाया था. फिल्म के एक सीन में उन्हें ज्वैलरी पहनकर खड़े रहना था. इस फिल्म के सीन के लिए वह जिद पर अड़ गए थे कि पहनेंगे तो असली गहने ही पहनेंगे.

इसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी.मेकर्स का भी इससे बहुत नुकसान हुआ था.क्योंकि फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी. असली गहने मिलने के बाद ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी.

इस फिल्म का विदाई गाना जो कि वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था, वो गाना है बाबुल की दुआएं लेती जा. इस गाने को देख लोग थिएटर में रोने लगे थे. आज भी ये विदाई का गाना लोगों के जहन में बसा है.

बता दें कि इस फिल्म में मनोज कुमार ने सुपरस्टार होते हुए भी छोटा सा रोल निभाया था. क्योंकि वहीदा और मनोज के बीच अच्छी दोस्ती थी, इसी के चलते मनोज इस फिल्म में कैमियो करने के लिए राजी हुए थे.

