Last Updated:
नब्बे के दशक की टॉप सिंगर रहीं जसपिंदर नरूला ने ‘जुदाई’ के मशहूर गाने ‘मुझे एक पल चैन ना आए’ से जुड़ी भावुक किस्सा बताया. अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘जुदाई’, जो 1997 में रिलीज़ हुई थी. यह उस दौरा की सबसे पॉपुलर और हिट फैमिली ड्रामा बन गई थी. फिल्म की तरह ही रियल लाइफ में एक मेकर ने दो शादियां की थी.

फिल्म इंडस्ट्री मे अफेयर-ब्रेकअप और शादी-तलाक-एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी आम बात है. सब इसे आपसी सहमति का नाम देते हैं. फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, सलीम खान ऐसे कई कलाकार है. डिवोर्स लिया या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चलाया. हालांकि, इसे आपसी सहमति का नाम दिया गया. लेकिन पहले ऐसे नहीं था. एक्टर हो या मेकर एक्ट्रेस संग अफेयर चलाते थे और पत्नी को तलाक दे देते थे. हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जो फिल्म ‘जुदाई’ से जुड़ा है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

जसपिंदर नरुला के मुताबिक, मोना ने बताया था कि जब उन्हें बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में पता चला, तो वे रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं. बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में जसपिंदर नरूला ने इस आइकॉनिक गाने की रिकॉर्डिंग का अनुभव शेयर किया, जो उनका बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग डेब्यू भी था. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

जसपिंदर नरुला ने बताया कि रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जाने से पहले उन्हें फिल्म की अनोखी और भावनात्मक कहानी के बारे में बताया गया था. जसपिंदर ने कहा, “उन्होंने मुझे बताया कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जा रहा है. उन्होंने फिल्म की सिचुएशन समझाई- कैसे वह अनिल कपूर की दोबारा शादी करवाती हैं क्योंकि वह पैसे लेती हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

जसपिंदर नरुला ने यह भी बताया कि उस समय उन्हें गंभीर कान की समस्या थी, इसके बावजूद उन्होंने गाना रिकॉर्ड किया. हालांकि, कई साल बाद जब जसपिंदर नरूला की मोना शौरी कपूर से नजदीकी बढ़ी, तो इस गाने का उनके लिए भावनात्मक महत्व और गहरा हो गया. (फाइल फोटो)

एक बातचीत को याद करते हुए जसपिंदर ने बताया कि मोना ने एक बार खुलकर उस मुश्किल दौर के बारे में बताया, जब यह गाना रिकॉर्ड हो रहा था. उन्होंने कहा, “मैं मोना कपूर के बहुत करीब थी. बाद में उन्होंने मुझे बताया कि उस वक्त क्या हो रहा था जब मैं गाना रिकॉर्ड कर रही थी. किसी का घर बन रहा था, तो किसी का टूट रहा था.” (फाइल फोटो)

जसपिंदर नरुला ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम अंदर गा रही थीं और मैं बाहर सुपर साउंड (स्टूडियो) की सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी, जब मुझे सब पता चला.’ उसी समय उन्हें सब कुछ पता चला था. यही उन्होंने मुझसे शेयर किया.” (फाइल फोटो)

बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं. जबकि मोना कपूर से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. मोना का कैंसर से निधन 2012 में निधन हुई था. (फाइल फोटो)

