Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने अपने परिवार और पिता महेश भट्ट की निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि सोनी राजदान को लंबे समय तक इस बात का गिल्ट रहा कि उनकी वजह से महेश भट्ट और किरण भट्ट का रिश्ता टूटा. हालांकि पूजा ने साफ कहा कि कोई भी तीसरा इंसान किसी मजबूत रिश्ते को नहीं तोड़ सकता.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के रिश्ते को कई दशक बीत चुके हैं, लेकिन इससे जुड़ी एक दिलचस्प और भावुक कहानी अब पूजा भट्ट ने सार्वजनिक की है. पूजा ने खुलासा किया है कि सोनी राजदान को कभी इस बात का गिल्ट था कि उन्होंने महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट की शादी तोड़ी है. पूजा ने बताया कि कैसे उन्होंने सोनी को इस भारी एहसास से मुक्त कराने की कोशिश की और समझाया.

हाल ही में यूट्यूब चैनल ‘विक्की लालवानी’ को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट, सोनी राजदान और परिवारिक रिश्तों पर खुलकर बात की. पूजा ने कूनूर में सोनी के साथ हुई दिल की बातचीत को याद किया. फोटो साभार-@poojab1972/Instagram

सोनी राजदान के साथ हुई हार्ट-टू-हार्ट बातचीत को याद किया. पूजा ने बातचीत में बताया, ‘सोनी ने मुझसे दिल खोलकर कहा- ‘पूजा, मुझे बहुत गिल्ट होता है, बहुत गिल्ट फील होता है. मैंने पूरे दिल से उनसे कहा- ‘सोनी, आप कोई ऐसा रिश्ता नहीं तोड़ सकतीं जो सच में जुड़ा हुआ हो. किसी भी सॉलिड रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती, जब तक कि उसमें दरारें न हों या फिर कोई कमी न हो, तभी कोई और उस जगह में आ सकता है.’ फोटो साभार-@poojab1972/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

पूजा ने यह भी बताया कि उनके पिता महेश भट्ट ने सोनी राजदान के बारे में सबसे पहले उन्हें ही बताया था, यहां तक कि उनकी मां किरण भट्ट को भी इसकी जानकारी बाद में मिली. पूजा ने कहा, ‘मुझे सोनी के बारे में मेरी मां से पहले पता चल गया था. एक दिन पापा ने मुझे रात में जगाकर कहा- ‘मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मेरी मुलाकात एक महिला से हुई है और मैं घर छोड़ने जा रहा हूं. इसका मतलब यह नहीं कि मैं तुमसे कम प्यार करता हूं, मैं हमेशा तुम्हारे लिए रहूंगा.’ फोटो साभार-@poojab1972/Instagram

पूजा ने आगे कहा कि अगर उनके पिता यह बात उन्हें नहीं बताते तो किसे बताते? उन्होंने कहा, ‘मैं यह बात अपने पिता या मां के मुंह से सुनना चाहती थी, न कि किसी स्टारडस्ट, सिने ब्लिट्ज या मोहल्ले की गप्पों से.’ पूजा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी मां का दर्द देखा, लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति शालीनता और ग्रेस बनाए रखा. फोटो साभार-@poojab1972/Instagram

गौरतलब है कि महेश भट्ट पहले किरण भट्ट से शादी के बंधन में बंधे थे. उनके दो बच्चे हैं- पूजा और राहुल भट्ट. बाद में, ‘सारांश’ (1984) फिल्म की शूटिंग के दौरान महेश की मुलाकात सोनी राजदान से हुई और दोनों ने 20 अप्रैल 1986 को शादी कर ली. इस शादी से आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट का जन्म हुआ. फोटो साभार-@poojab1972/Instagram

बॉलीवुड में महेश भट्ट हमेशा से विवादास्पद और खुलकर अपनी बात रखने वाले फिल्मकार रहे हैं. उनकी फिल्मों में भी रिश्तों की जटिलताएं अकसर दिखाई देती हैं. पूजा भट्ट ने इस पूरे मामले को बड़े परिपक्व तरीके से हैंडल किया. उन्होंने बताया कि परिवार में हमेशा डेकोरम और ग्रेस बना रहा. फोटो साभार-@poojab1972/Instagram

साल 1998 में सिमी गरेवाल के शो में सोनी और महेश ने अपने रिश्ते की शुरुआत पर बात की थी. जब सोनी से पूछा गया कि क्या उन्हें पहली पत्नी और परिवार को लेकर कोई रंजिश है तो उन्होंने कहा था, ‘कुछ वक्त के लिए शायद थी, लेकिन सालों में वह खत्म हो गई. अब हम सब बहुत अच्छे से मिलते-जुलते हैं. शुरुआत में, जब हमारी शादी नहीं हुई थी, तब परेशानियां थीं. लेकिन महेश से शादी के बाद हम एक-दूसरे के प्रति बहुत अच्छे रहे हैं.’

