Protool

‘प्यार भरपूर है तो एक ही इंसान को क्यों दूं?’ शहाना गोस्वामी ने कई रिलेशनशिप में होने की बताई वजह

Last Updated:

Shahana Goswami On Open Relationship: एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने अपने ओपन रिलेशनशिप और निजी जिंदगी पर खुलकर बात करके सबको चौंका दिया है. उन्होंने साफ कहा कि उनका कोई एक ‘प्राइमरी पार्टनर’ नहीं है, बल्कि उनके रिश्ते ‘प्यार और दोस्ती’ की बुनियाद पर टिके हैं. शहाना गोस्वामी के एक वक्त में कई पार्टनर रहे हैं. उनका कहना है कि सच्चा प्यार इंसान को बांधने के बजाय आजाद छोड़ने में है, जिसमें ईमानदारी और खुद पर काम करना बहुत जरूरी है. साथ ही, उन्होंने मिलिंद सोमन के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि वह बचपन में उनकी ‘स्टॉकर फैन’ थीं. उन्होंने लंबे समय तक मैसेज पर बात करने के बाद मिलिंद सोमन को डेट किया, लेकिन आजादी की चाह की वजह से वे 2013 में सहजता से अलग हो गए.

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

नई दिल्ली: शहाना गोस्वामी को दर्शक फिल्म ‘रॉक ऑन’ से पहचानते हैं. एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. उन्होंने हाल में एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर ऐसी बातें कीं, जो सोशल मीडिया में काफी चर्चा बटोर रही हैं. शहाना ने ‘ओपन रिलेशनशिप’ जैसे पेचीदा विषय पर बहुत ही सादगी से अपनी राय रखी है. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

शहाना गोस्वामी ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिलहाल उनकी लाइफ में कोई ‘प्राइमरी पार्टनर’ यानी कोई ऐसा इकलौता इंसान नहीं है जिसे वो अपना सब कुछ मानती हों. उनके लिए रिश्तों का आधार बहुत सीधा है- सिर्फ प्यार और दोस्ती. उन्होंने साफ कहा कि वो जिन भी लोगों से जुड़ी हैं, उनके साथ उनका रिश्ता गहरा है. वो इसे ‘कैजुअल’ नहीं मानतीं, क्योंकि उनके लिए हर कनेक्शन की अपनी एक अहमियत और इमोशनल वैल्यू है. वे कहती हैं, ‘इस समय मेरा कोई प्राइमरी पार्टनर नहीं है. कई लोग हैं जिनके साथ मेरा रिश्ता है. यह कैजुअल नहीं है. मेरे लिए कोई कैजुअल नहीं है.’
(फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

शहाना खुलेपन को समझाते हुए कहती हैं कि उनके कई ऐसे दोस्त या पार्टनर्स हैं जिनके साथ उनकी बॉन्डिंग बरसों पुरानी है. जरूरी नहीं कि हर रिश्ता शादी या किसी खास टैग की तरफ ही बढ़े. कभी यह सिर्फ एक गहरी दोस्ती होती है, तो कभी इसमें फिजिकल क्लोजनेस भी शामिल हो जाती है. वे कहती हैं, ‘जब मेरे पास देने के लिए बहुत सारा प्यार है, तो मैं इसे सिर्फ एक इंसान को क्यों दूं?(फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

अक्सर लोग ओपन रिलेशनशिप में एक-दूसरे को ‘घोस्ट’ कर देते हैं यानी बिना बताए बातचीत बंद कर देते हैं, लेकिन शहाना के साथ ऐसा नहीं होता. एक्ट्रेस का मानना है कि जब आप अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह ईमानदार होते हैं और सब कुछ खुलकर शेयर करते हैं, तो भागने की नौबत ही नहीं आती. एक्ट्रेस के मुताबिक, इस लेवल की मैच्योरिटी रातों-रात नहीं आती, इसके लिए खुद पर काफी काम करना पड़ता है और अपनी जलन पर काबू पाना सीखना पड़ता है. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

शहाना ने मिलिंद सोमन के साथ अपने पुराने रिश्ते की यादें भी ताजा कीं. उन्होंने बड़े मजेदार अंदाज में बताया कि कैसे 16-17 साल की उम्र में वो मिलिंद की ‘स्टॉकर फैन’ हुआ करती थीं. दिल्ली के एक थिएटर में मिलिंद की फिल्म देखने के बाद वो उन पर इस कदर फिदा हुईं कि इंटरनेट से उनका लैंडलाइन नंबर तक ढूंढ निकाला. किस्मत देखिए कि उस नंबर के जरिए उन्हें मिलिंद का मोबाइल नंबर भी मिल गया. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि नंबर मिलने के बाद भी अगले छह सालों तक दोनों ने कभी फोन पर बात नहीं की. शहाना उन्हें सिर्फ मैसेज भेजती थीं या चिट्ठियां लिखती थीं. जब वो मुंबई शिफ्ट हुईं, तब जाकर उनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. शहाना ने बताया कि जब छह साल बाद वो दोनों सिंगल हुए, तब जाकर उन्होंने डेटिंग शुरू की. उस वक्त मिलिंद 43 साल के थे और शहाना अपने शुरुआती 20s में थीं. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

दोनों सितारों का खूबसूरत रिश्ता 2013 में खत्म हो गया. शहाना ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि यह सिर्फ ‘टाइमिंग’ का खेल था. उन्होंने महसूस किया कि वो ट्रेडिशनल रिश्ते के लिए नहीं बनी हैं. उन्हें अपनी आजादी प्यारी थी और वो किसी को बांधकर रखने में यकीन नहीं रखती थीं. दोनों ने आपसी समझ और कंपैटिबिलिटी की कमी के कारण अलग होने का फैसला किया, लेकिन आज भी उनके मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान है. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

Shahana Goswami, Shahana Goswami open relationship, Shahana Goswami relationship, Shahana Goswami affairs, Shahana Goswami movies, Shahana Goswami Milind soman, Shahana Goswami life story, शहाना गोस्वामी, शहाना गोस्वामी फिल्म

शहाना प्यार को किसी बंदिश की तरह नहीं देखतीं. उनके लिए प्यार का मतलब है सामने वाले को आजाद छोड़ देना और खुद भी आजादी से जीना है. वो मानती हैं कि अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसे अपनी शर्तों पर चलाने की कोशिश कभी नहीं करेंगे. शहाना की सोच आज की पीढ़ी के लिए रिश्तों को देखने का एक नया नजरिया पेश करती है. वे फिल्म ‘संतोष’ का भी हिस्सा रही हैं, जो 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. सेंसर बोर्ड की आपत्तियों के चलते फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई. (फोटो साभार: Instagram@shahanagoswami)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *