Last Updated:
Neha Kakkar Birthday Pics: “मेरी खुशियां तेनू मिल जाएं…” सिंगर नेहा कक्कड़ के 38वें जन्मदिन पर पति रोहनप्रीत सिंह ने लुटाया बेहद रोमांटिक प्यार। पूरे परिवार के साथ नेहा ने मनाया अपना बर्थडे और शेयर कीं सेलिब्रेशन की बेहद खूबसूरत झलकियां, जिन्हें देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं.

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपना 38वां जन्मदिन बेहद सादगी और प्यार के साथ मनाया. इस खास मौके पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह और पूरे परिवार ने मिलकर उन्हें एक खूबसूरत सरप्राइज दिया.नेहा ने अपने इस स्पेशल डे के जश्न की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. आइए देखते हैं नेहा कक्कड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये खूबसूरत झलकियां.

नेहा कक्कड़ ने अपने इस जन्मदिन को बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाया है. अपने इस स्पेशल डे पर वे बेहद ही प्यारी लग रही थी. उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी थी.जिसमें वे काफी स्टाइलिश दिख रही थीं. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी सादगी फैंस का दिल जीत रही है.

नेहा के जन्मदिन को खास बनाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी.इस बात का अंदाजा आप उनकी फोटोज देखकर लगा सकते हैं. तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है. नेहा ने अपने पति के इस प्यारे जेस्चर के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नेहा के बर्थडे केक को भी बहुत खास तरीके से तैयार करवाया गया था. यह एक कस्टमाइज्ड केक था, जिस पर बहुत ही प्यार से नेहा का नाम और उनके लिए एक खास मैसेज लिखा हुआ था. नेहा ने मुस्कुराते हुए अपना केक काटा और इस पल को अपने कैमरे में कैद किया.

इस जश्न में सिर्फ रोहनप्रीत ही नहीं, बल्कि नेहा का पूरा परिवार शामिल था. नेहा हमेशा से ही अपने परिवार के बहुत करीब रही हैं. उनके भाई-बहन और मां ने मिलकर इस दिन को और भी ज्यादा यादगार बना दिया. पूरी फैमिली ने साथ मिलकर केक काटा और ढेर सारी मस्ती की.

रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के साथ-साथ नेहा के लिए एक बेहद रोमांटिक नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन लिखा- हैपी बर्धडे मेरी क्यूट लिटिल एंजल. रब तेरे हिस्से दे दुख मैनू देदे, ते मेरे हिस्से दी खुशियां तेनू. लव यू द मोस्ट लाडो. रोहनप्रीत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

जैसे ही नेहा ने अपने जन्मदिन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कीं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स का मेला लग गया. टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने नेहा को विश किया. वहीं उनके लाखों फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उन पर खूब प्यार लुटाया.

