Protool

‘मेरा मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं’, कंगना रनौत ने किया वैभव सूर्यवंशी पर कमेंट, की सचिन-विराट कोहली से तुलना

Last Updated:

कंगना रनौत इन दिनों ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं. प्रमोशन के दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में शामिल होने पर खुशी जताई है. इतना ही नहीं, उन्होंने वैभव को भविष्य में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बताया और उन्हें वर्ल्ड कप जिताने वाले बताया.

ख़बरें फटाफट

'मेरा मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं', कंगना ने किया वैभव सूर्यवंशी पर कमेंटZoom

कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी पर कमेंट किया.

मुंबई. भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है. वैभव ने भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई. उनकी इस उपलब्धि पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंगना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म 26/11 टेरर अटैक पर बेस्ड और नर्स अंजलि कुलथे की बहादुरी से इंस्पायर्ड है.

कंगना रनौत ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान एक मशहूर गजल के जरिए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी. कंगना रनौत ने कहा, “इतनी छोटी उम्र में टीम इंडिया में सिलेक्ट होना बेहद गर्व की बात है. मुझे उम्मीद है कि वैभव आगे चलकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वर्ल्ड कप घर लाएंगे.”

इसी बातचीत के दौरान कंगना ने एक मशहूर गजल की पंक्तियां भी सुनाईं– ‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन…जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन… नई रीत चलाकर तुम, ये रीत अमर कर दो.’ जब कंगना रनौत से पूछा कि क्या उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना है, तो उन्होंने कहा, ”काम की व्यस्तता के चलते मुझे क्रिकेट देखने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता.”

कंगना रनौत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

कंगना रनौत ने कहा, “मैं हर उभरते हुए युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं देती हूं और चाहती हूं कि वे देश का नाम रोशन करें. मेरा मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को इंस्पायर करना है ताकि वे अपने खेल में और बेहतर कर सकें.” बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई है.

सचिन तेंदुलकर ने 16 की उम्र में किया था टीम इंडिया में डेब्यू

सचिन को 16 साल की उम्र में टीम इंडिया में मौका मिला था, जबकि वैभव को 15 साल की उम्र में यह अवसर मिला है. इसी वजह से उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कहा जा रहा है. इसके अलावा, कंगना रनौत ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से अपने अकाउंट्स की कमान वापस क्यों ले ली और क्यों वह खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालना पसंद करती हैं.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *