Last Updated:
jailer 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जी हां दरअसल इस फिल्म में अब शाहरुख खान की जगह बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की धमाकेदार एंट्री हो गई है. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए पूरे 40 साल बाद रजनीकांत और ऋतिक रोशन का ऐतिहासिक रियूनियन होने जा रहा है. ऋतिक के रोल से लेकर उनकी शूटिंग डेट्स तक, जानिए थलाइवा की इस मेगा बजट फिल्म से जुड़ी हर एक बड़ी अपडेट इस पूरी रिपोर्ट में!
जेलर 2 में शाहरुख खान नहीं, अब ऋतिक रोशन की हुई एंट्री
नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल यानी जेलर 2 को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है.ऐसे में फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर रही है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बड़ी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश के सिनेमा प्रेमियों को हैरान और खुश कर दिया है.
दरअसल बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की इस फिल्म में एंट्री हो चुकी है.वह रजनीकांत की इस मच-अवेटेड फिल्म में एक बेहद खास और दमदार कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर ऑडियंस और भी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं.
शाहरुख के बाद चमकी ऋतिक की किस्मत
बता दें कि इस फिल्म से जुड़ी चर्चाओं में पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था. मेकर्स चाहते थे कि शाहरुख खान इस फिल्म में एक खास रोल प्ले करें और फैंस भी रजनीकांत और शाहरुख को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे. लेकिन अपनी अगली फिल्म किंग और बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के चलते शाहरुख खान इस रोल के लिए समय नहीं निकाल पाए. तारीखों की कमी की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. इसके बाद मेकर्स ने ऋतिक रोशन से बातचीत की और अब ऋतिक रोशन ने ऑफिशियल तौर पर इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है.
चेन्नई में होगी शूटिंग और दिखेगा बिल्कुल नया लुक
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन फिल्म में सिर्फ कुछ सेकेंड्स के लिए नहीं बल्कि एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ पर नजर आएंगे. उनका किरदार फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन की मदद करेगा. ऋतिक रोशन के इस हिस्से की शूटिंग 22 और 23 जून को चेन्नई में होने वाली है. मेकर्स ऋतिक के किरदार को बहुत बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं और इसके लिए उनके कई लुक टेस्ट भी किए जा रहे हैं. दर्शकों को इस फिल्म में ऋतिक रोशन का एक बिल्कुल नया और अनोखा अवतार देखने को मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है.
40 साल बाद होने जा रहा है रियूनियन
स्टार्स से सजी होगी जेलर 2 की स्टारकास्ट
निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही जेलर 2 साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में केवल ऋतिक रोशन ही नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के कई और बड़े नाम भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकारों के कैमियो होने की उम्मीद है. इनके अलावा फिल्म में एस जे सूर्या, राम्या कृष्णन, विद्या बालन और योगी बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह फिल्म सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

