Protool

भाग्यश्री से शादी पर पति हिमालय के परिवार को मिलते थे ताने, सास का छलका दर्द, रिश्ता टूटने की करते थे भविष्यवाणी

Last Updated:

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म से वो रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म से मिली सफलता को छोड़कर बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से शादी कर ली थी. एक्ट्रेस से शादी के बाद उनके पति के परिवार को ताने सुनने पड़ते थे.

ख़बरें फटाफट

भाग्यश्री से शादी पर पति हिमालय के परिवार को मिलते थे ताने, सास का छलका दर्दZoom

भाग्यश्री ने शादी कर इंडस्ट्री छोड़ दी.

नई दिल्ली. भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जबरदस्त सफलता हासिल की थी. उनकी फिल्म थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर थी. फिल्म को इतना शानदार रिस्पांस मिला था कि फिल्म कई दिनों तक सिनेमाघरों से उतरी ही नहीं. पहली फिल्म की सफलता से एक्ट्रेस रातोंरात फेमस हो गई थीं. हर किसी की जुबां पर उन्हीं का नाम था, लेकिन वो इस सफलता को कायम नहीं रख सकीं.

पहली फिल्म से जहां भाग्यश्री सुपरस्टार बन गई थीं. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने स्कूल के दिनों के बॉयफ्रेंड हिमायल दसानी संग शादी कर घर बसाने का फैसला किया. लेकिन एक अभिनेत्री को घर की बहू बनाने का फैसला हिमालय के परिवार के लिए आसान नहीं था. समाज के ताने, लोगों की भविष्यवाणियां और रिश्ते को लेकर उठते सवाल, इन सबका सामना परिवार को करना पड़ा था.

भाग्यश्री की सास का छलका दर्द

हाल ही में रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ में भाग्यश्री की सास ने उन दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि जब लोगों को पता चला कि उनके घर एक फिल्म अभिनेत्री बहू बनकर आने वाली हैं, तब आसपास के लोग तरह-तरह की बातें करने लगे थे. किसी ने कहा कि ‘स्टार बहू घर नहीं संभाल पाएगी’, तो किसी ने यह तक कह दिया कि ‘यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी’. उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं थीं और उसी सोच का असर उनके परिवार पर भी पड़ा.

एक्ट्रेस के परिवार को मिलते थे ताने

हालांकि, समय के साथ भाग्यश्री ने हर किसी की सोच बदल दी. शो में उनकी सास ने खुलकर उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने घर और परिवार को जिस तरह संभाला, उससे उन्हें कभी किसी बात की चिंता नहीं हुई. उन्होंने कहा कि भाग्यश्री ने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी और अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लिया.

राजीव के शो पर किया खुलासा

जब शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने पूछा कि क्या सास-बहू के रिश्ते में शुरुआत में सामंजस्य बैठाने में वक्त लगा था, तो भाग्यश्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. उनके मुताबिक, परिवार ने उन्हें हमेशा अपनापन दिया और यही वजह रही कि रिश्ता बेहद सहज बना रहा. बहुत कम लोग जानते हैं कि भाग्यश्री एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह सांगली रियासत के आखिरी राजा चिंतामनराव धुंडीराव पटवर्धन की परपोती हैं. राजघराने से आने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगी और पारिवारिक मूल्यों को प्राथमिकता दी.

भाग्यश्री और हिमालय दासानी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. दोनों ने 19 जनवरी 1989 को गुपचुप शादी कर ली थी. उस समय भाग्यश्री का करियर ऊंचाइयों पर था और इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि वह लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करेंगी. लेकिन अभिनेत्री ने परिवार को अपने करियर से ऊपर रखा और शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली.

वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री हाल ही में ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की माता राजमाता जिजाबाई का प्रभावशाली किरदार निभाया. दर्शकों ने उनके इस गंभीर और गरिमामय अभिनय की खूब सराहना की.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *