Last Updated:
Ranveer Singh Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और डॉन 3 को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार गहराता जा रहा है. एक्टर के फिल्म से बाहर होने की खबर के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच अब सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन यानी CINTAA की वाइस प्रेसिडेंट और दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने खुलकर रणवीर सिंह का समर्थन किया है.
पद्मिनी कोल्हापुरे का बयान वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया है, वहीं दूसरी ओर सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया है.
पद्मिनी कोल्हापुरे ने क्या कहा?
सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की उपाध्यक्ष और वरिष्ठ एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने आईएएनएस से बातचीत में रणवीर सिंह के लिए अपना समर्थन जताया. उन्होंने कहा, ‘सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन को गर्व है कि रणवीर सिंह हमारे सदस्य हैं. हम उनके साथ खड़े हैं और जब भी उन्हें जरूरत होगी, उनके लिए खड़े रहेंगे. यह मामला पहले से ही सार्वजनिक है, इसलिए मैं इस पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहती. हम उनके लिए और उनके साथ हैं.’
पद्मिनी कोल्हापुरे का ये बयान ऐसे समय आया है जब FWICE ने रणवीर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से उनके साथ काम न करने का आह्वान किया है.
Mumbai, Maharashtra: Indian actress and Vice-President of CINTAA, Padmini Kolhapure, alongside Indian music composer Anu Malik, opened up about the recent ban imposed on actor Ranveer Singh amid his exit from Don 3. Padmini further said that CINTAA will stand with Ranveer… pic.twitter.com/RDabHu7jP7

