Last Updated:
आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी अब फिल्मी दुनिया में भी चर्चा का विषय बन गए हैं. मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने युवा क्रिकेटर की खुलकर तारीफ की है और उन्हें लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद फैंस के बीच उनके बॉलीवुड डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं. आखिर शेखर कपूर ने वैभव के लिए क्या कहा, जानिए पूरी खबर.
बॉलीवुड डेब्यू करेंगे क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी?
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ छाया हुआ है. अपनी शानदार बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले वैभव अब सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का भी ध्यान खींच रहे हैं. अभी कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की थी. वहीं अब बिग बी के बाद मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने वैभव को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
शेखर कपूर का कहना है कि अगर वैभव इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते, तो वह उन्हें अपनी फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर सकते थे.
वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए शेखर कपूर
दरअसल, शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर नहीं होते, तो मैं उन्हें फिल्म ‘मासूम’ में कास्ट कर सकता था.” शेखर कपूर का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन देने लगे.

